राष्ट्रवाणी: वेदांता ऑयल एंड गैस राजस्थान के अपने परिपक्व तेल क्षेत्रों में प्राकृतिक भंडार में गिरावट रोकने और कच्चे तेल उत्पादन …और पढ़ें नई दिल्ली। दिग्गज अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता ऑयल एंड गैस (VOGL), प्राकृतिक भंडार में गिरावट को रोकने और मौजूदा कुओं से कच्चे तेल (Crude Oil) का उत्पादन बढ़ाने के लिए राजस्थान में अपने परिपक्व तेल क्षेत्रों में निवेश बढ़ा रही है।

साथ ही, कंपनी पूर्वोत्तर क्षेत्र को गैस उत्पादन के नए केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। पहले केयर्न इंडिया के नाम से जानी जाने वाली यह कंपनी, 2026-27 में उत्तरी राजस्थान के मंगला, भाग्यम और ऐश्वर्या क्षेत्रों में लगभग 200 मिलियन डॉलर (2,000 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बना रही है।

बाड़मेर में स्थित ये कुएं भारत के कुल घरेलू कच्चे तेल उत्पादन का लगभग 20% से 25% हिस्सा अकेले पैदा करते हैं। राजस्थान में ऑयल एक्सप्लोरेशन के लिए कंपनी ने एक खास योजना बनाई है। वेदांता ऑयल एंड गैस, राजस्थान में ऑयल एक्सप्लोरेशन के लिए मौजूदा कुओं पर फोकस कर रही है, और इसके लिए भारी-भरकम फंड के जरिए कंपनी मौजूदा तेल कुओं से क्रूड ऑयल के आउटपुट को नई तकनीकों के ज़रिए अधिकतम करने के लिए किया जाएगा।

वेदांता ऑयल एंड गैस का यह ऊर्जा सेक्टर में बड़ा निवेश है। 200 मिलियन डॉलर का यह निवेश वेदांता समूह के उस व्यापक कैपिटल एक्सपेंडिचर का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी अपने ऑयल, गैस और मेटल कारोबार को आक्रामक तरीके से बढ़ा रही है। वेदांता का यह कदम घरेलू स्तर पर तेल उत्पादन को बढ़ाने और आयात पर निर्भरता को कम करने की दिशा में एक अहम प्रयास है।

बता दें कि राजस्थान के बाड़मेर में जिन बड़े तेल कुओं में 200 मिलियन डॉलर के इन्वेस्टमेंट की योजना है, इन ऑयल वैल की खोज मूल रूप से ‘केयर्न इंडिया’ ने की थी। खास बात है कि यह भारत में क्रूड ऑयल की सबसे बड़ी खोजों में से एक थी। साल 2011 में वेदांता ग्रुप ने केयर्न इंडिया का अधिग्रहण कर लिया था, और बाद में 2017 में इसका वेदांता लिमिटेड में पूरी तरह से विलय कर दिया गया।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version