राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर। तीज त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। रेलवे ने 14 सितंबर को रद्द की गई 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन फिर से बहाल कर दिया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल अंतर्गत उरकुरा-रायपुर स्टोर डिपो के बीच दोहरीकरण परियोजना का कार्य चल रहा है। इसके तहत उरकुरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के चलते रेलवे ने पहले 14 सितंबर को रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेन को रद्द करने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि थी।

तीज पर्व के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के आवागमन को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेन का परिचालन बहाल करने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब यह ट्रेन 14 सितंबर को रायपुर से कोरबा के बीच अपने निर्धारित समय पर संचालित होगी। रेलवे के इस फैसले से रायपुर, बिलासपुर, कोरबा सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version