राष्ट्रवाणी: ‘सब बाय बोलकर चले गए’, सना के Video ने खोली भारत और यूरोप के ऑफिस कल्चर की पोल’सब बाय बोलकर चले गए’, सना शेख के वीडियो ने खोली भारत और यूरोप के ऑफिस कल्चर की पोलWritten by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:30 ISTGermany Work Culture Viral Video: जर्मनी में काम करने वाली भारतीय महिला सना शेख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने शाम 5:10 बजे अपने खाली ऑफिस का नजारा दिखाया है. उन्होंने बताया कि कैसे भारत में 5 बजे निकलने पर लोग हाफ-डे समझ लेते हैं, जबकि जर्मनी में पर्सनल लाइफ को सबसे ऊपर रखा जाता है.Germany Work Culture Viral Video: जर्मनी और भारत के वर्क कल्चर में बहुत अंतर है (फोटो सोर्स- sanashaikh_unfiltered/Instagram)नई दिल्ली (Germany Work Culture). जर्मनी के किसी ऑफिस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसने कॉर्पोरेट जगत की पुरानी बहस को हवा दे दी है. जर्मनी में रहकर काम करने वाली भारतीय युवती सना शेख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाम 5 बजकर 10 मिनट पर अपने ऑफिस का हाल दिखाया. वीडियो में पूरा ऑफिस एकदम खाली नजर आ रहा है. सना बताती हैं कि मीटिंग थोड़ी लंबी खिंच जाने की वजह से वह रुक गईं, वरना उनके को-वर्कर्स 5 बजे ही निकल चुके हैं. सना शेख ने इस वीडियो के जरिए भारत और जर्मनी के के बीच का फर्क बेहद सरल अंदाज में समझाया. उन्होंने कहा कि जर्मनी में लोग अपने पर्सनल टाइम की बहुत कद्र करते हैं. शिफ्ट खत्म होते ही वे ऑफिस छोड़ देते हैं. इसके उलट, भारत में अगर कोई शाम 5 बजे ऑफिस से निकलने लगे तो आस-पास के लोग मान लेते हैं कि उसने जरूर हाफ-डे लिया होगा. सना शेख की इस छोटी सी क्लिप ने लाखों भारतीय प्रोफेशनल्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है. 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वायरल वीडियो इस वायरल वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. कई यूजर्स ने यूरोप और अन्य देशों में काम करने के अपने अनुभव बांटे. एक ने लिखा कि वह बेल्जियम में देर शाम तक काम कर रहे थे तो उनके क्लाइंट ने उन्हें लैपटॉप बंद करने को कहा. उन्होंने इसे हेल्दी कॉर्पोरेट कल्चर का हिस्सा बताया. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा कि विदेशी मैनेजर ऑफिस टाइमिंग का पूरा सम्मान करते हैं. अगर कोई तय समय के बाद ऑनलाइन दिखे तो वे खुद लॉग-ऑफ करने की याद दिलाते हैं. सिर्फ जल्दी जाना नहीं, काम करने का तरीका भी अलग है एक यूजर ने लिखा कि यूरोपीय देशों में लोग शाम 5 बजे घर जा पाते हैं क्योंकि वे सुबह बिल्कुल समय पर काम शुरू करते हैं. वहां बार-बार टी-ब्रेक या बेवजह की गॉसिप नहीं होती. कई भारतीय ऑफिस में देर तक रुकने को मेहनत और समर्पण से जोड़कर देखा जाता है, भले ही दिन के कई घंटे कम प्रोडक्टिविटी में निकल जाएं. जर्मनी जैसे देशों में ‘स्मार्ट और फोकस्ड वर्क’ पर जोर दिया जाता है. वर्किंग आवर्स में पूरा ध्यान काम पर और 5 बजते ही परिवार और खुद के लिए समय. इससे मेंटल हेल्थ और कार्यक्षमता बेहतर होती है. Advertisement She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :All IndiaFirst Published :November 21, 2026, 13:30 ISTऔर पढ़ें
Trending
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- कभी चिड़ियों को देखने ब्रिटेन तक से आते थे लोग, अब क्यों सूने पड़े नैनीताल के जंगल? – राष्ट्रवाणी

