राष्ट्रवाणी: शादी में देने के लिए डिजाइनर ड्राई फ्रूट बॉक्स चाहिए? इन 3 बाजारों में आइये शादी में देने के लिए डिजाइनर ड्राई फ्रूट बॉक्स चाहिए? आइए रांची के इन 3 बाजारों में, 1200 से 50,000 रुपये तक की वैरायटीReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 21, 2026, 13:34 ISTRanchi Dry Fruit Box Market: लगन सीजन शुरू हो गया है ऐसे में बेटियों को तोहफे में देने के लिए लोग मेवे के तरह-तरह के सुंदर बॉक्स की खरीदारी कर रहे हैं. रांची में पंचवटी प्लाजा, वेंडर मार्केट और रेडियम रोड पर आकर्षक ड्राई फ्रूट्स व फल सजाकर देने के लिए यूनिक कंटेनर मिल रहे हैं. आप अपने बजट के हिसाब से शॉपिंग कर सकते हैं.ख़बरें फटाफट रांची. लगन का सीजन अब शुरू हो गया है. ऐसे में बेटियों को देने के लिए खासतौर पर लोग एक से बढ़कर एक ड्राई फ्रूट्स और फलों के बॉक्स खरीदते हैं. कोशिश भी करते हैं कि इन्हें खूबसूरती से सजाकर दिया जाए, जो दिखने में बेहद अलग, यूनिक और स्पेशल लगे. अगर आपको भी इस तरह के फ्रूट्स कंटेनर या ड्राई फ्रूट बॉक्स शादी के लिए चाहिए, तो आप रांची के इन तीन मार्केट में आ सकते हैं. सबसे पहले आपको रांची के पंचवटी प्लाजा स्थित गार्डन फ्रेश आना होगा. यहां आपको एक से बढ़कर एक कलेक्शन देखने को मिलेगीा. वहीं, दूसरा मार्केट वेंडर मार्केट और तीसरा रेडियम रोड है. इन तीनों जगहों पर ऐसी कई दुकानें हैं, जहां आपको इस तरह के कई सारे आइटम एक ही जगह देखने को मिल जाएंगे. इस बार आया है जहाज वाला कंटेनर पंचवटी प्लाजा के गार्डन फ्रेश के राजीव बताते हैं कि हमारे पास आपको काफी यूनिक कलेक्शन मिलेगा. आपको जहाज वाला बेंत का कंटेनर देखने को मिलेगा. यह इंपोर्टेड है, बाहर से आता है और हाथों से बुना गया है. यह एकदम हैंडमेड है. आप इसी में तरह-तरह के फ्रूट्स डलवाकर पैक करवा सकते हैं. इसके अलावा मेटल की थाली भी है. 1200-1500 रुपये की रेंज में आपको एक से बढ़कर एक पैक गिफ्ट आइटम मिलेंगे, जिनमें आप अपने अनुसार चीजें डलवाकर कस्टमाइज करवा सकते हैं. हमारे पास इंपोर्टेड फल होते हैं, जैसे स्ट्रॉबेरी, एप्पल, इंपोर्टेड बेरी, दुबई का इंपोर्टेड खजूर, प्लम और एवोकाडो. आप जैसा चाहेंगे, बिल्कुल वैसा पैक बनाकर दे दिया जाएगा. रॉयल ड्राई फ्रूट बॉक्स है खास इसके अलावा आपको रॉयल ड्राई फ्रूट बॉक्स देखने को मिलेगा. ये बिल्कुल प्रीमियम बॉक्स होते हैं, जिनमें चांदी का काम होता है. कई लोग इनमें इनविटेशन कार्ड डालकर भी देते हैं. इनमें छोटे-छोटे बॉक्स बने होते हैं, जिनमें ड्राई फ्रूट भरे जाते हैं. एक बॉक्स की कीमत 5,000 से 50,000 रुपये तक है. ड्राई फ्रूट के वजन के हिसाब से रेट ऊपर-नीचे हो सकता है. अगर आप सिंपल थाली में ड्राई फ्रूट देना चाहते हैं, तो यह 2,500 से 4,000 रुपये की रेंज में आ जाएगी. Advertisement She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ranchi,JharkhandFirst Published :November 21, 2026, 13:34 ISTऔर पढ़ें
Trending
- आधा किलोमीटर दूर से देख लेते थे समय, नैनीताल की इस बंद घड़ी के लौटेंगे अच्छे दिन – राष्ट्रवाणी
- बलिया में किसानों के लिए आलू, प्याज, लहसुन, गाजर, मूली जैसी कंद फसलों की खेती यही सही समय – राष्ट्रवाणी
- अलग-अलग खरीदने की जरूरत नहीं! ये 7 Winter Accessories Sets आएंगे काम – राष्ट्रवाणी
- शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी और स्वादिष्ट चुकंदर टिक्की, जानें रेसिपी – राष्ट्रवाणी
- पुरुषों के लिए क्यों बेस्ट हैं शियरलिंग जैकेट्स? ठंड में भी देता है कूल लुक – राष्ट्रवाणी
- बरेली में सजा स्वदेशी उत्पादों का अनोखा संसार, 20 राज्यों से पहुंचे कारीगर, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘सोच की सीमाओं को तोड़कर भारत ने पहचानी अपनी ताकत’, IIT खड़गपुर में बोले पीएम मोदी, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन आज: सितारों से सजेगी शाम, महेश बाबू पहुंचे चेन्नई—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

