राष्ट्रवाणी: Student Suicide Case : राम कुमार यादव, अंबिकापुर. सरगुजा जिले में अंबिकापुर के शासकीय राजीव गांधी पीजी कॉलेज की BA फर्स्ट ईयर छात्रा अंतरा शाह (19 साल) ने अपने जीजा के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. वह चिरमिरी के गोदरीपारा से पढ़ाई के लिए पटपरिया आई थी. सनसनीखेज मामले में एनएसयूआई नेता ज्ञान तिवारी का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने नामजद अपराध दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक, कॉलेज की पढ़ाई के लिए अंतरा शाह अपने जीजा निलेश गुप्ता के पटपरिया स्थित घर पर रह रही थी. 10 सितंबर को रात में वह अपनी बहन के साथ रात में खाना खाने के बाद सो गी थी. सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिजन उठे तो घर के शौचालय में अंतरा का फांसी पर लटकता हुआ शव पाया. सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. अगले दिन घर पहुंची अंतरा की सहेलियों ने परिजनों को बताया कि एनएसयूआई से जुड़ा छात्र नेता ज्ञान तिवारी अंतरा को लंबे वक्त से ब्लैकमेल कर रहा था. इससे वह काफी परेशान रहती थी. उसकी आत्महत्या के पीछे यही कारण हो सकता है. मृतिका के मामा ने गांधीनगर थाना पहुंचकर ज्ञान तिवारी के खिलाफ नामजद शिकायत दी. कॉलेज छात्रा सुसाइड मामले में एनएसयूआई नेता का नाम सामने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गांधीनगर थाना पहुंच गए. जहां उन्होंने थाना परिसर के समक्ष प्रदर्शन करते हुए ज्ञान तिवारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारेबाजी की. वहीं अभाविप कार्यकर्ताओं ने आरोपित नेता का पुतला भी फूंका. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हल्की झूमाझपटी के बाद आग को बुझाया. मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. साथ ही दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवई करने की मांग की है. घटना के बाद से आरोपित एनएसयूआई नेता ज्ञान तिवारी लगातार फरार चल रहा है. पुलिस उसकी पतासाजी में लगातार जुटी हुई है. पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version