राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। आजाद चौक इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से मोबाइल और नकदी चोरी होने का दावा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक पुलिस वाहन के आसपास नजर आ रहे हैं, जिसके बाद चोरी की चर्चा तेज हो गई।

आजाद चौक थाना प्रभारी ने वाहन से किसी भी सामान की चोरी होने की बात से इनकार किया है। थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर के मुताबिक वाहन में नकदी थी ही नहीं और कोई सामान भी चोरी नहीं हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि 10 सितंबर की रात करीब 11 बजे इलाके में यातायात का दबाव अधिक था।

जाम हटाने के लिए पेट्रोलिंग टीम वाहन को सड़क पर खड़ा कर बाहर गई थी। इसी दौरान कुछ युवक वाहन के पास पहुंचे और उसमें रखी डायरी बाहर निकाली। बाद में युवकों ने डायरी को वापस वाहन में रख दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो में घटना का केवल एक हिस्सा दिखाया जा रहा है। पूरा घटनाक्रम वीडियो में नहीं है, जिससे चोरी की बात सामने आ रही है। फिलहाल वीडियो में दिख रहे युवकों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version