राष्ट्रवाणी (अंबिकापुर ब्यूरो): न्यूज,सूरजपुर: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर खरीद-बिक्री करने के मामले में सूरजपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के जिला सागर से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर खरीद-बिक्री में शामिल दो महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
न्यूज,सूरजपुर: नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर खरीद-बिक्री करने के मामले में सूरजपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मध्यप्रदेश के जिला सागर से अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर खरीद-बिक्री में शामिल दो महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना सूरजपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी 24 नवंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे अंबिकापुर जाने की बात कहकर निकली थी।
शाम छह बजे तक बालिका वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों एवं आसपास तलाश करने के बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चला। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सूरजपुर में धारा 137(2), 143(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।विवेचना के दौरान पुलिस ने अपहृत बालिका की पतासाजी में तकनीकी संसाधनों की मदद ली, तो बालिका के मध्यप्रदेश के जिला सागर अंतर्गत थाना जैसीनगर के ग्राम चकेरी में होने की जानकारी सामने आई।
मामले में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर अपहृत बालिका को सकुशल बरामद करने और आरोपितों को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश रवाना किया। पुलिस टीम मध्यप्रदेश में शैतान सिंह के घर ग्राम चकेरी थाना जैसीनगर जिला सागर पहुंची, जहां से अपहृत बालिका को बरामद किया गया।
पुलिस जांच में पता चला कि इस पूरे खेल में दो महिला समेत चार लोग शामिल है। पुलिस ने बारी-बारी से सभी को गिरफ्तार कर सूरजपुर ले आया। बालिका ने बताया खरीद-बिक्री की सच्चाई पूछताछ में बालिका ने बताया कि सीमा सिंह द्वारा शैतान सिंह को 60 हजार रुपये में उसे बिक्री किया गया है।
शैतान सिंह द्वारा कैलाश सिंह व एक अन्य व्यक्ति को बिक्री करना बताया। बालिका ने यह भी बताया कि पूर्व में भी उसे शारदा सिंह द्वारा शैतान सिंह को 80 हजार रुपये में बिक्री किया गया था, जो रास्ते में अनूपपुर रेलवे स्टेशन से भाग गई थी लेकिन इस बार वह भाग नहीं सकी। इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी पुलिस ने प्रकरण में आरोपित शैतान सिंह (30) वर्ष निवासी भापेल थाना मोतीनगर जिला सागर मध्यप्रदेश, कैलाश सिंह डांगी (65) निवासी भोपेल थाना मोतीनगर, सीमा सिंह उर्फ श्यामवती सिंह पति अशोक कुमार रजक उर्फ रघु (27) निवासी जेलपारा सूरजपुर एवं शारदा मलिक पति भागीरथी मलिक (33) निवासी गेल्हापानी थाना चिरमिरी वर्तमान पता 20 दफाई डोमनहील थाना चिरमिरी जिला एमसीबी को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपितों ने अपराध स्वीकार किया। मामले में बातचीत में प्रयुक्त चार मोबाइल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक सीजी 29 एएच 8430, बिक्री रकम से शेष बचे छह हजार रुपये बरामद कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

