राष्ट्रवाणी: समस्तीपुर-हाजीपुर जाने में होगी आसानी, बचेगा समय और पैसा, बिछेगी रेल लाइनसमस्तीपुर-हाजीपुर जाने में होगी आसानी, बचेगा कीमती समय और पैसा, बिछेगी 49 किलोमीटर रेल लाइनReported by:Edited by:Last Updated:November 20, 2026, 22:32 ISTजिस रूट में पर्याप्त ट्रेन चलती हैं वहां अधिकतर लोग ट्रेन के जरिए ही सफर करना पसंद करते हैं. ट्रेन में होने वाली भीड़ से आप इसका अंदाजा भी लगा सकते हैं. अब बिहार के समस्तीपुर और भगवानपुर के बीच भी रेल लाइन बिछाने की तैयारी है. यहां 49 किलोमीटर नई रेललाइन बिछाई जाएगी. इसके लिए रेलवे बोर्ड ने…. अमित कुमार/समस्तीपुर: बिहार के ऐसे लोग जो समस्तीपुर और हाजीपुर के बीच रेल सफर करते हैं उनके लिए काम की खबर है. भगवानपुर से समस्तीपुर के बीच 49 किलोमीटर नई रेललाइन बिछाने की योजना पर पहल शुरू हो गई है. रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्तावित रेललाइन के सर्वेक्षण के लिए 1.47 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है. सर्वे पूरा होने के बाद ही परियोजना की आगे की प्रक्रिया तय होगी. इस रेललाइन के बनने से समस्तीपुर जिले के लोगों को हाजीपुर की ओर सीधी और बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है. फिलहाल यात्रियों को हाजीपुर या पटना जाने के लिए मुजफ्फरपुर होकर घूमकर सफर करना पड़ता है. इससे समय और किराया बढ़ता है. नई लाइन बनने पर दूरी कम होने के साथ यात्रियों का कीमती समय और उनका पैसा दोनों बचेगा. अभी परियोजना सर्वे के चरण में है. सर्वेक्षण के बाद ही इसके मार्ग, तकनीकी पहलुओं और निर्माण से जुड़ी अगली औपचारिकताएं स्पष्ट हो सकेंगी. स्थानीय लोगों ने जताई खुशी ताजपुर के रहने वाले अभिषेक ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि यह लोगों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि अभी उन्हें ट्रेन पकड़ने के लिए समस्तीपुर जंक्शन, कर्पूरीग्राम या खुदीराम बोस स्टेशन जाना पड़ता है. इसके बाद ट्रेन मुजफ्फरपुर की ओर से घूमकर हाजीपुर या पटना पहुंचती है. अभिषेक के मुताबिक, भगवानपुर और समस्तीपुर के बीच सीधा रेल संपर्क बनने से यात्रियों को राहत मिल सकती है. उन्होंने कहा कि फिलहाल हाजीपुर पहुंचने में करीब दो घंटे लग जाते हैं, जबकि नई रेललाइन शुरू होने पर यह सफर लगभग 35 से 40 मिनट में पूरा होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से बेहतर रेल सुविधा की प्रतीक्षा कर रहे थे. सर्वे के लिए राशि मंजूर होने की खबर से उम्मीद जगी है कि योजना आगे बढ़ेगी. अभिषेक ने इसे इलाके के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि इससे आने-जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा और जरूरी काम से हाजीपुर जाने वालों का समय बचेगा. समस्तीपुर के चंदन की राय समस्तीपुर के चंदन ने भी इस योजना को यात्रियों और कारोबारियों, दोनों के लिए फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा कि हाजीपुर से समस्तीपुर आने या समस्तीपुर से हाजीपुर जाने के लिए यात्रियों को मुजफ्फरपुर होकर चलने वाली ट्रेनों पर निर्भर रहना पड़ता है. रास्ते में कई स्टेशन पड़ते हैं, जिससे सफर लंबा हो जाता है. चंदन के अनुसार, सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों का समय बचेगा और कारोबारियों को भी सामान लाने-ले जाने में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि रेल के जरिए माल ढुलाई आसान होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है. चंदन ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह की रेल सुविधा की दिशा में पहल होगी. अब सर्वेक्षण के लिए राशि की स्वीकृति मिलने से लोगों में नई उम्मीद बढ़ी है. फिलहाल सभी की नजर सर्वे और उसके बाद होने वाले फैसलों पर है. यदि परियोजना को मंजूरी मिलती है और निर्माण पूरा होता है, तो समस्तीपुर, ताजपुर और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए हाजीपुर की यात्रा सुगम हो सकती है. About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Samastipur,BiharFirst Published :November 20, 2026, 22:32 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

