राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): राज्य ब्यूरो, , रायपुर। प्रदेश के पुलिस और जेलकर्मियों के परिवारों के बच्चों को आइआइटी-जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में फीस पर 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं जेल डीजी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को एलन एकेडमी और आकाश इंस्टीट्यूट के संचालकों के साथ हुई बैठक में इस संबंध में सहमति बनी है।
इस पहल से पुलिस और जेल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक राहत मिलेगी। राज्य ब्यूरो, , रायपुर। प्रदेश के पुलिस और जेलकर्मियों के परिवारों के बच्चों को आइआइटी-जेईई, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी कोचिंग संस्थानों में फीस पर 30 से 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।
प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं जेल डीजी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को एलन एकेडमी और आकाश इंस्टीट्यूट के संचालकों के साथ हुई बैठक में इस संबंध में सहमति बनी है। इस पहल से पुलिस और जेल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक राहत मिलेगी।

