राष्ट्रवाणी: न्यूज, कांकेर। जिले के ग्राम बागोड़ में पालतू और आवारा कुत्तों के आतंक से तंग आकर ग्रामीणों ने सख्त फैसला लिया है। अब अगर किसी का पालतू कुत्ता किसी राहगीर, बच्चे या ग्रामीण को काटता है तो कुत्ते के मालिक से 5,000 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। पिछले कुछ महीनों में गांव में कुत्तों के काटने की 4 से 5 घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे ताजा मामला 10 जुलाई का है जब एक पालतू कुत्ते ने वार्ड पंच की 8 साल की बेटी और अगले दिन एक अन्य महिला को काट लिया। 15 दिन पहले एक कुत्ते ने बुजुर्ग और 10 साल के बच्चे को घायल किया था। जांच में वह कुत्ता रेबीज संक्रमित पाया गया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग अपने पालतू कुत्तों को खुला छोड़ देते हैं। इसके कारण बच्चे और बुजुर्ग डर से रास्ता बदलने को मजबूर हैं। घटनाओं को देखते हुए बुलाई गई बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिए गए। सभी पशुपालक अपने कुत्तों को घर में बांधकर रखें। कुत्तों का समय-समय पर टीकाकरण अनिवार्य होगा। अगर कोई पालतू कुत्ता किसी को काटता है तो मालिक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। निर्णय के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव पहुंची और करीब 7 से 9 कुत्तों का एंटी-रेबीज टीका लगाया। डॉ. धर्मेंद्र कुर्रे, पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा रेबीज एक खतरनाक वायरस जनित बीमारी है। अगर संक्रमित कुत्ता किसी इंसान या जानवर को काटता है तो उसे रेबीज हो सकता है। बचाव का एकमात्र उपाय समय पर टीकाकरण और इलाज है। ग्रामीणों का यह निर्णय जागरूकता की दिशा में अच्छा कदम है। ग्राम के स्थानीय निवासियों ने कहा कि अब तक 4-5 लोग कुत्तों का शिकार बन चुके हैं। नए नियम से पशुपालक जिम्मेदार बनेंगे और ऐसी घटनाओं पर रोक लगेगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव में नियमित टीकाकरण कैंप लगाए जाएं ताकि सभी कुत्तों का वैक्सीनेशन हो सके।
Trending
- Korba Pond Drowning: शाम तक घर नहीं लौटीं 3 बच्चियां, फिर कुछ देर बाद तीनों मिले इस हाल में, देखकर ग्रामीणों की भी फटी रह गई आंखें – राष्ट्रवाणी
- Raipur Prayas School Case: ‘अकेले कैमरे में बैठकर ऐसा काम करता था बच्चा..उनके इस हरकत से डरें थे हॉस्टल के अन्य बच्चे’, प्रयास संस्था ने बताई पूरी कहानी, लगाए गंभीर आरोप – राष्ट्रवाणी
- पहले अमेरिका, फिर जापान, अब भारत में महंगा होगा बैंक लोन; आरबीआई कितनी बढ़ा सकता है ब्याज दरें? – राष्ट्रवाणी
- ‘कच्चे तेल में अभी बड़ी तेजी नहीं आई’, युद्ध और क्रूड पर क्रिस वुड की चेतावनी; क्या $120 डॉलर तक जाएगा भाव? – राष्ट्रवाणी
- ₹2000 करोड़ की अंडा इंडस्ट्री पर संकट, एक्सपोर्टर्स सरकार से क्यों मांग रहे सब्सिडी? – राष्ट्रवाणी
- IPO के बीच सुप्रीम कोर्ट से SEBI और NSE के को-लोकेशन विवाद पर बड़ी मंजूरी, 10 साल बाद मिली राहत! – राष्ट्रवाणी
- दूरदर्शन पर खूब बजता था करिश्मा कपूर का आइकॉनिक गाना, सोनू निगम की आवाज; 26 साल से प्रेमियों को कर रहा ‘बेकरार’ – राष्ट्रवाणी
- 13 की उम्र से टैक्स भर रही हैं सिंगर Shreya Ghoshal, पहला शो जीतने पर मिली थी इतनी रकम – राष्ट्रवाणी
