राष्ट्रवाणी: देश के 6 लिस्टेड REITs ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में निवेशकों को ₹3,234 करोड़ से अधिक का …और पढ़ें 6 REITs ने निवेशकों को बांटे ₹3,234 करोड़ (एआई Image) 6 लिस्टेड REITs ने ₹3,234 करोड़ का वितरण किया। 5.25 लाख से अधिक यूनिट होल्डर्स को मिला फायदा।
REITs का कुल AUM ₹3.30 लाख करोड़ से अधिक। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| देश के 6 लिस्टेड रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (REITs) ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की दूसरी तिमाही में अपने निवेशकों को कुल ₹3,234 करोड़ से अधिक का वितरण किया है। इससे 5.25 लाख से अधिक यूनिट होल्डर्स को फायदा हुआ।
इंडियन REITs एसोसिएशन की ओर से 19 नवंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में REITs का कुल ग्रॉस एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 3.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। एसोसिएशन के अनुसार, 17 नवंबर 2026 तक देश के REITs सेक्टर का संयुक्त बाजार कैपिटलाइजेशन ₹2.09 लाख करोड़ से अधिक रहा। 6 लिस्टेड REITs के पास देशभर में 21.5 करोड़ वर्गफुट से अधिक का ग्रेड-A ऑफिस और रिटेल स्पेस है।
ये कंपनियां प्रमुख व्यावसायिक और खुदरा संपत्तियों का मैनेजमेंट करती हैं। देश के 6 लिस्टेड REITs में ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट, एम्बेसी ऑफिस पार्क्स REIT, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स REIT, नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट, नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट और बागमाने प्राइम ऑफिस REIT शामिल हैं। इंडियन REITs एसोसिएशन के मुताबिक, इन 6 ट्रस्टों ने अपनी शुरुआत से अब तक यूनिट होल्डर्स को कुल ₹38,000 करोड़ से अधिक का वितरण किया है।
इससे भारतीय पूंजी बाजार में REITs की बढ़ती भूमिका का पता चलता है। REITs के जरिए निवेशक सीधे पूरी व्यावसायिक संपत्ति खरीदे बिना ऑफिस और रिटेल प्रॉपर्टी से होने वाली किराये की आय में हिस्सेदारी प्राप्त कर सकते हैं। नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और इंडियन REITs एसोसिएशन के चेयरपर्सन शिरीष गोडबोले ने कहा कि दूसरी तिमाही में ₹3,234 करोड़ से अधिक का वितरण इस क्षेत्र की मजबूती और इससे जुड़ी संपत्तियों की बेहतर स्थिति को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs) और फ्रंट ऑफिस कारोबार से ऑफिस स्पेस की मांग बढ़ रही है। इससे REITs सेक्टर के लिए अनुकूल माहौल बन रहा है। निवेशकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और अब यूनिट होल्डर्स की संख्या 5 लाख से अधिक हो चुकी है।
गोडबोले के मुताबिक, व्यावसायिक संपत्तियों में बेहतर ऑक्यूपेंसी, किराये का नियमित भुगतान और अच्छी गुणवत्ता वाली संपत्तियां निवेशकों को लगातार वितरण बनाए रखने में मदद कर रही हैं। जागरूकता बढ़ने और नीतिगत समर्थन मिलने से आने वाले समय में भारतीय पूंजी बाजार में REITs की भूमिका और बढ़ सकती है।
इंडियन REITs एसोसिएशन का गठन 2023 में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के मार्गदर्शन में किया गया था। यह एक गैर-लाभकारी उद्योग संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत में REITs के बारे में जागरूकता और निवेशकों की समझ बढ़ाने के साथ इस क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहित करना है। इसके सदस्य देश के सभी छह सूचीबद्ध REITs हैं।

