राष्ट्रवाणी: 8th pay commission arrear: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के तहत संभावित सैलरी और एरियर का विस्तृत अनुमान प्रस्तुत किया गया है। 8वें वेतन आयोग से ₹4.13 लाख शुद्ध एरियर का अनुमान। ₹56,900 बेसिक सैलरी पर 1.92 फिटमेंट फैक्टर लागू।
जनवरी 2026 से दिसंबर 2027 तक का विस्तृत हिसाब। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सिर्फ नई सैलरी का फिटमेंट फैक्टर ही नहीं, बल्कि इसे लागू करने में लगने वाला समय भी काफी अहम है। ऐसे में अब कर्मचारियों के लिए सैलरी और बकाये एरियर (arrear) का हिसाब लगाना भी आसान हो गया है।
अगर आप या आपके विभाग का कोई कर्मचारी 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के पे लेवल-1 के तहत बेसिक सैलरी के तौर पर ₹56,900 पाता है, तो दिसंबर 2027 तक का सैलरी से लेकर एरियर तक का पूरा लेखा-जोखा हम आज पेश करेंगे। सबसे खास बात यह है कि यह कैलकुलेशन कर्मचारियों द्वारा मांग किए जा रहे 1.92 फिटमेंट फैक्टर (fitment factor) के हिसाब से निकाला गया है।
आइए आंकड़ों के साथ समझते हैं पूरे 24 महीनों यानी 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2027 का सटीक अनुमानित कैलकुलेशन। अगर आपकी बेसिक सैलरी (basic salary) ₹56,900 है, तो आपके एरियर का पूरा कैलकुलेशन इस प्रकार होगा: यह कैलकुलेशन सिविल कर्मचारियों के लिए ‘X’ श्रेणियों के शहर (30% HRA) और हायर TPTA (Transport allowances) शहर को आधार मानकर किया गया है।
1 जनवरी 2026 के अनुसार सैलरी की तुलना: जैसे-जैसे आगे चलकर आपका महंगाई भत्ता यानी DA बढ़ेगा, 7वें और अनुमानित 8वें वेतन आयोग की सैलरी के बीच फासला भी बढ़ता जाएगा। चार्ट में पूरे 2 साल यानी 24 महीनों का गणित है। 24 महीनों के एरियर का अनुमान (6-6 महीने के आधार पर) डिस्क्लेमर: यह कैलकुलेशन केवल एक अनुमान है, जिसे कर्मचारियों को उनके संभावित फायदों का मोटा-मोटा हिसाब समझाने के लिए तैयार किया गया है।

