राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। बैंक के खातों से 93.60 लाख रुपये का गबन कर अपनी पत्नी और वाहन चालक के खातों में रकम ट्रांसफर करने वाले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक को छह साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ एसीबी-ईओडब्ल्यू की बिलासपुर टीम ने दबिश देकर आरोपी सुनील कुमार झा (35 वर्ष) को झारखंड के दुमका स्थित उसके घर से धर दबोचा।
आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाकर कोरबा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बैंक के खातों से की थी हेराफेरी मामला वर्ष 2018-19 का है, जब सुनील कुमार झा कोरबा जिले की बालको एसबीआई शाखा में मुख्य प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे। आरोप है कि 1 जून 2018 से 1 अगस्त 2019 के बीच उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक के टर्म लोन ब्याज खाते, सिस्टम सस्पेंस खाते और डिस्काउंट खाते से अवैध रूप से 93,60,797 रुपये निकाल लिए।

