राष्ट्रवाणी: सिनेमा जगत का एक वेटरन एक्टर ऐसा था, जिसने एक फिल्म में नौ अलग-अलग किरदारों को अदा किया था। एक्टर एक किरदार अनेक (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट/एआई) एक फिल्म में अभिनेता ने निभाए 9 किरदार 52 साल पुरानी फिल्म में किया था कारनामा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
सिनेमा जगत के कई अभिनेता ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने हुनर के दम पर अकेले ही फिल्म को यादगार बना दिया था। कभी अपने लुक लेकर तो कभी किरदार से साथ खास तरह का प्रयोग करके। आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे ही महान कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक फिल्म में 9 अलग-अलग कैरेक्टर्स को प्ले किया था।
ये कारनामा 52 साल पहले आई एक कल्ट क्लासिक फिल्म में देखने को मिला था। आइए जानते हैं कि वह एक्टर कौन सा था, जिसने ये बड़े पर्दे पर ये करिश्मा करके दिखाया था। इस लेख में जिस फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है, उसे साल 1974 में निर्देशक ए.भीम सिंह के डायरेक्शन में रिलीज किया गया था।
मूवी का नाम था- नया दिन नयी रात, मूवी की कास्ट में वेटरन एक्टर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) और जया बच्चन जैसे कलाकारों का नाम शामिल था। फिल्म में 9 अलग-अलग किरदारों को अभिनेता संजीव कुमार ने ही प्ले किया था और पहली बार हिंदी सिनेमा में एक अनोखा कारनामा करके दिखाया था। उनसे पहले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी ऐसा कमाल नहीं कर पाया था।
फिल्म नया दिन नयी रात (Naya Din Nai Raat) में संजीव कुमार द्वारा निभाए गए 9 किरदारों के बारे में बात की जाए तो वे भारतीय शास्त्रीय नृत्य और नाट्यशास्त्र के नवरस से प्रेरित थे और उनके कैरेक्टर्स के नाम इस प्रकार थे- संजीव कुमार द्वारा निभाए गए इन सभी 9 किरदारों की खासयित ये थी कि उस दौर में आधुनिक तकनीक नहीं थी, संजीव कुमार ने केवल अपने मेकअप, आवाज के उतार-चढ़ाव, चलने के ढंग और आंखों के भावों से हर किरदार को एक-दूसरे से बिल्कुल अलग बना दिया था।
आपको बता दें कि नया दिन नयी रात के लिए अभिनेता संजीव कुमार मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। उनसे पहले ये मूवी महान कलाकार दिलीप कुमार को ऑफर हुई थी, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था। बाद में संजीव कुमार ने अपने दमदार अभिनय से इस फिल्म के अमर कर दिया और ऐसे कारनामा किया, जिसका मुकाबला धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन भी नहीं कर पाए।

