राष्ट्रवाणी: रितो रिबा (Rito Riba) जो 4 साल पहले अपने एक गाने से रातोंरात सिंगिंग सेंसेशन बन गए थे, अब एक बार फिर अपने नए गाने से धमाल मचा रहे हैं। रितो रिबा का नया गाना वायरल। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब रितो रिबा का नया गाना यूट्यूब पर वायरल टॉप म्यूजिक वीडियो के चार्ट में हुआ शामिल एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले रितो रिबा (Rito Riba) एक बार फिर देश-विदेश में अपने नए गाने के चलते छा गए हैं। 4 साल पहले उनका एक गाना इतना वायरल हुआ था कि लोग उनकी आवाज और लिरिक्स में डूब गए थे। अब एक बार फिर रितो रिबा की आवाज पर लोग अपने पैर थिरकाने पर मजबूर हो गए हैं।
यह गाना रोमांटिक के साथ-साथ एक डांस ट्रैक भी है जिस पर लोग सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बना रहे हैं। रितो रिबा का ये गाना दिलरुबा दिलनशीं (Dilruba Dilnasheen) है। यह गाना पिछले महीने रिलीज किया गया था, लेकिन अब यह टॉप चार्टबस्टर सॉन्ग्स की लिस्ट में शामिल हो गया है।
इस गाने को रितो रिबा ने इसे रेट्रो स्टाइल में गाया है। इस रोमांटिक ट्रैक के बोल भी खूबसूरत हैं। रितो रिबा ने इस गाने को अपनी आवाज भी दी है और इसका संगीत भी खुद ही तैयार किया है।
गाने के लिरिक्स सिद्धांत कौशल ने लिखे हैं। 16 अक्टूबर को यूट्यूब (YouTube) पर रिलीज हुआ यह गाना यूट्यूब पर टॉप म्यूजिक वीडियो चार्ट में 27वें पायदान पर है। इस गाने को देश-विदेश में जमकर सुना जा रहा है।
सिर्फ इतना ही नहीं, लोग इस गाने पर अपने पैर थिरका रहे हैं और रील्स बना रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश के इंडेपेंडेंट कंपोजर और सिंगर रितो रिबा ने साल 2014 में अपने यूट्यूब चैनल के जरिए म्यूजिकल करियर शुरू किया था। हालांकि, उन्हें असली पहचान इंडियन आइडल सीजन 13 (Indian Idol Season 13) से मिली थी जिसे हिमेश रेशमिया, नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी ने जज किया था।
इस शो में थिएटर राउंड के दौरान रितो रिबा ने अपनी आवाज का ऐसा जादू चलाया था कि इंटरनेट पर वह छा गए थे। उन्होंने स्टेज पर अपना लिखा हुआ गाना गाया था जो लोगों को खूब पसंद आया था, लेकिन उन्हें टॉप 15 में नहीं लिया गया और शो से बाहर कर दिया गया था। इसकी वजह से इंडियन आइडल 13 के जजेस को सोशल मीडिया पर खूब आलोचना सहनी पड़ी थी।

