राष्ट्रवाणी: शॉट इतना तेज था कि सिर में छेद हो जाता, बच गए बांग्लादेश के बॉलर हसन महमूदशॉट इतना तेज था कि सिर में छेद हो जाता, बच गए बांग्लादेश के बॉलर हसन महमूद, बाद में लिया बदला और किया क्लीन बोल्डAuthor:Agency:Last Updated:November 19, 2026, 17:41 ISThasan mahmud got hit: टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एकरमैन जिन्होंने शतक भी लगाया बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद की गेंद पर एक जोरदार स्टेट ड्राइव खेला जो सीधे गेंदबाज के सिर से जा टकराया. इस घटना में इतनी जोर की आवाज हुई कि स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया था. ड्रेसिंग रूम से फीजियो भागे, अंपायर ने तुरंत खेल रोका और कुछ देर के लिए हीं सहीं बांग्लादेशी फैंस में खलबली मच गई थी. हारे हुए मैच में हसन महमूद के सिर पर बॉल लगने की घटना हमेशा फैंस को याद रहेगी नई दिल्ली. पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन के बावजूद बांग्लादेश टेस्ट मैच हार गई पर इस टेस्ट मैच में एक ऐसी घटना हुई जो आमतौर पर कम देखने को मिलती है. अक्सर जब बल्लेबाज सामने कोई ताकतवर शॉट खेलता है तो उससे सबसे ज्यादा चोट लगने का डर अंपायर को रहता है पर जोहेनिसबर्ग के वॉन्डर्स मैदान पर बल्लेबाज का शॉट सीधे गेंदबाज के सिर पर लगा. शॉट इतना तेज था कि गेंद 30 यार्ड के सर्किल तक चली गई. बस अच्छी बात ये रही कि कोई हादसा नहीं हुआ. टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एकरमैन जिन्होंने शतक भी लगाया बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद की गेंद पर एक जोरदार स्टेट ड्राइव खेला जो सीधे गेंदबाज के सिर से जा टकराया. इस घटना में इतनी जोर की आवाज हुई कि स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया था. ड्रेसिंग रूम से फीजियो भागे, अंपायर ने तुरंत खेल रोका और कुछ देर के लिए हीं सहीं बांग्लादेशी फैंस में खलबली मच गई थी. जानलेवा गेंद के सामने पड़ गए हसन महमूद दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच के दौरान यह घटना 16 नवंबर 2026 को जोहान्सबर्ग में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन हुई. यह हसन महमूद के अपने स्पेल का आठवां ओवर था. एकरमैन ने एक फुल लेंथ गेंद पर सीधा शॉट खेला, जो महमूद के हाथों के बीच से निकलकर सीधे उनके माथे पर जा लगा. चोट लगने के बावजूद वह होश में रहे और मैदान पर प्राथमिक उपचार लेने के बाद उन्होंने गेंदबाजी जारी रखा. हसन महमूद ने पहली पारी में 4 विकेट लिए जिसमें एकरमैन का भी विकेट शामिल था. 157 रनों की पारी खेलने वाले एकरमैन को बोल्ड करके हसन ने अपनी चोट का बदला ले लिया. Advertisementकमाल के फॉर्म में चल रहे है हसन पिछले कुछ महीनों से महमूद बांग्लादेश क्या पूरे विश्व में टेस्ट क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाज बन कर उभरे है. बड़ी टीमों के खिलाफ उनके प्रदर्शन को हर कोई नोटिस कर रहा है. हाल में आबू धाबी में वो अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेने में कामयाब रहे. इसके अलावा हसन ने ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार गेंदबाजी की और एक पारी में 6 विकेट भी हासिल किए. टेस्ट क्रिकेट में लगातार चढ़ता ग्राफ हसन महमूद की कहानी को बयां करता है.About the AuthorAssociate editorराजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 19, 2026, 17:41 ISTऔर पढ़ें
Trending
- खंडवा में शहर काजी के बयान पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, फोटो पर पोती स्याही, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- 45 लाख की रोलेक्स 5,500 में देने को तैयार हुए शिक्षा मंत्री? दिया खुला ऑफर – राष्ट्रवाणी
- दूल्हा हो या दुल्हन सबकी बस ये ही है ‘डिमांड’, दिल्ली में बदल गया वेडिंग का ट्रेंड – राष्ट्रवाणी
- बाजार में लिस्ट होने से पहले छा गए एंथ्रोपिक के शेयर, नैस्डैक पर 2 फीसदी उछाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- भारत साधु समाज में सात दशक के इतिहास में पहली महिला को मिली बड़ी जिम्मेदारियां – राष्ट्रवाणी
- गांव से पढ़कर सीधे पहुंचे ब्रिटेन; सीकर के डॉ. राहुल को मिला बड़ा सम्मान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिंहस्थ 2028 के लिए बन रही कान्ह डक्ट परियोजना से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर पहुंचे गांव – राष्ट्रवाणी
- 25 लाख प्रकाश वर्ष दूर धमाका, सूरज से 350 गुना बड़ा तारा अपने साथी को निगल गया – राष्ट्रवाणी

