राष्ट्रवाणी: नहर पर घूमने गए थे जुड़वां भाई, मौत से टूटे परिजन; हत्या के आरोप लगा दिया धरनानहर पर घूमने गए थे जुड़वां भाई, मौत से बुरी तरह से टूटे परिजन; हत्या के आरोप लगा दिया धरनाReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 20, 2026, 22:24 ISTRewa News: रीवा की शिल्पहरा नहर में दो जुड़वां भाई डूब गए थे. परिजन इस घटना को हत्या बता रहे हैं और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि जुड़वां भाई अपने दोस्तों के साथ नहर में घूमने गए थे. बाद में उनकी लाश मिली.रीवा नहर में घूमने गए थे जुड़वां भाईRewa News: रीवा के शिल्परा नहर में डूबने से जान गंवाने वाले नाबालिग जुड़वा भाइयों अंशु सेन और प्रांशु सेन की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव मेडिकल कॉलेज के सामने रखकर परिजन धरने पर बैठ गए हैं. परिजनों ने इस घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. परिजनों का कहना है कि जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक सभी को अभिरक्षा में लिया जाए. परिजनों का आरोप है कि घटना के समय अंशु और प्रांशु के साथ मौजूद चार दोस्तों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है. उनका कहना है कि दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के निशान थे और शवों पर कपड़े भी नहीं थे. इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजन इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की कही बात धरने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया. पुलिस ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इंतजार करने का आश्वासन दिया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जिसके बाद परिजनों ने शव को दोबारा मर्चुरी में रखवा दिया है और कहा कि सुबह तक पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार करेंगे. मृतकों के चाचा ने कहा कि हमारे भतीजों को पूरी तरह से न्याय मिलना चाहिए. जब तक न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक हम अस्पताल परिसर में ही बैठे रहेंगे. हमें न्याय के अलावा कुछ नहीं चाहिए. Advertisementपोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिका केस फिलहाल बिछिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं, दोनों मासूम भाइयों की मौत से आक्रोशित परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही दोनों बच्चों की मौत की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी. दो दिन पहले रीवा शहर के पीटीएस चौराहा निवासी अंशु सेन और प्रांशु सेन जो जुड़वा भाई ट्यूशन पढ़ने गए थे. इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ घूमने नहर पर गए थे. फिर दोनों गायब और लाश नहर से बरामद की गई. दोनों भाई रीवा शहर के बीएनपी स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र थे. परिजनों ने उन दोस्तों पर ही गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था, जो जुड़वा भाइयों के साथ घूमने गए थे.About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Rewa,Madhya PradeshFirst Published :November 20, 2026, 22:24 ISTऔर पढ़ें
Trending
- ‘मुझसे शादी करोगी’, MP ने संसद में गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, ठगे से देखते रहे स्पीकर – राष्ट्रवाणी
- जेनसन हुआंग हो या मेलोनी, कैसे बड़े से बड़ा दिग्गज भी जाल में फंस जाता है? – राष्ट्रवाणी
- किसानों की लगी लॉटरी, YEIDA ने बांटे 442 भूखंड, 147 और परिवारों की चमकी किस्मत, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- जेब में रख लीजिए पैसा, कभी भी शुरू हो सकती है वसूली, समस्तीपुर में तैयार हुआ टोल प्लाजा – राष्ट्रवाणी
- खत्म हो जाएगी पेट्रोल-डीजल की जरूरत? प्योर हाइड्रोजन पर 195KM लंबा ब्रेकथ्रू – राष्ट्रवाणी
- SMAT: महाराष्ट्र के लिए रुतुराज ने मचाई धूम, आंध्र-केरल ने भी दर्ज की शानदार जीत – राष्ट्रवाणी
- फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की मेहमाननवाजी के मुरीद हुए अनिल कपूर, मुलाकात रही खास, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- आधी रात को अचानक शुरू हो जाए दस्त, तो रसोई की ये 2 चीजें आ सकती हैं काम!—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

