राष्ट्रवाणी: Honor ने अपनी Magic सीरीज की 10वीं वर्षगांठ पर HONOR Magic9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन मलेशिया में लॉन्च किया है। इसमें डुअल 200MP कैमरे, 8000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर जैसे शानदार फीचर्स हैं। 200MP के दो कैमरे वाला नया 5G फोन लॉन्च, 8000 mAh बैटरी और लेटेस्ट स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Honor ने अपनी Magic सीरीज के 10 साल पूरे होने के मौके पर नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने HONOR Magic9 प्रो मैक्स के नाम से पेश किया है। हालांकि कंपनी ने इसे अभी सिर्फ मलेशिया के मार्केट में पेश किया है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला कैमरा सिस्टम है, जिसे कैमरा मेकर ARRI के साथ मिलकर बनाया गया है।
फोन में 200MP के दो रियर कैमरे देखने को मिल रहे हैं, जबकि सामने की तरफ 55MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 8,000mAh की बड़ी बैटरी भी है। फोन में क्वालकॉम का नया फ्लैगशिप प्रोसेसर, 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले भी मिल रहा है।
HONOR Magic9 प्रो मैक्स में ARRI के साथ मिलकर बनाया गया Cinematic Imaging System देखने को मिल रहा है। इसमें ARRI LogC3 Curve, ARRI Wide Gamut 3 और 10-bit कलर डेप्थ सपोर्ट देखने को मिल रहा है। डिवाइस के ARRI CINEMA Mode से 4K 60fps तक के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।
इसमें 14 प्रीसेट ARRI Looks और ARRI Look Library के 87 क्रिएटिव कलर ग्रेडिंग ऑप्शन भी मिल रहे हैं। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जो 1/1.28-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट से लैस है। इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल रहा है।
जबकि सामने की तरफ सेल्फी के लिए 55MP का फ्रंट कैमरा है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो HONOR Magic9 प्रो मैक्स में 6.8 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है।
डिवाइस की पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक है। जबकि परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ HONOR Imaging Chip H1 भी मिल रही है।
डिवाइस में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में MagicOS 11 मिल रहा है, जो Android 17 पर बेस्ड है। डिवाइस में गूगल Gemini और एआई Button जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।
कीमत की बात करें तो HONOR Magic9 प्रो मैक्स के 24GB RAM जिसमें 12GB Turbo RAM है और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत मलेशिया में RM5,999 यानी करीब 1.35 लाख रुपये है। फोन को आप तीन कलर Shadow Black, Glacier Silver और Moss Green में खरीद सकेंगे। इसकी प्री-बुकिंग आज 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगी, जबकि इसकी सेल 4 दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

