राष्ट्रवाणी: क्या सौरव दास को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में देना था भाषण? जान लें सच्चाई क्या सौरव दास को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में देना था भाषण? UK की जर्नलिस्ट ने किया फैक्ट चेकWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 18:35 ISTOxford University Vs Oxford Union : सौरव दास ने दावा किया कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण देने के लिए लंदन जाना था, लेकिन ब्रिटेन की एक पत्रकार ने फैक्ट चेक कर बताया कि कार्यक्रम ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में नहीं, बल्कि ऑक्सफोर्ड यूनियन में आयोजित होना था. जानें दोनों संस्थानों में क्या अंतर है.Oxford Union : ऑक्सफोर्ड यूनियन डिबेटिंग सोसाइटी है. Oxford University Vs Oxford Union : कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास के लंदन जाने पर रोके जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दास ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया. उन्होंने इसके लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि उन्हें राजनीतिक सक्रियता के कारण निशाना बनाया जा रहा है. हालांकि, उनके लंदन दौरे को लेकर एक और सवाल उठने लगा है. दरअसल, जिस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया था, वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का नहीं, बल्कि ऑक्सफोर्ड यूनियन का था. सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कहा कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोक दिया गया. उनके मुताबिक, उन्हें रात एक बजे की फ्लाइट से लंदन जाना था, जहां उन्हें ‘कॉकरोच मूवमेंट’ पर व्याख्यान देना था. सौरव दास का दावा दास ने अपने पोस्ट में दावा किया कि उन्हें ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) और एडिनबर्ग जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने बातचीत के लिए आमंत्रित किया था. उन्होंने सरकार पर राजनीतिक गतिविधियों के कारण उनके विदेश दौरे में बाधा डालने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि . ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ऑक्सफोर्ड यूनियन में अंतर इस विवाद के बीच ब्रिटेन की जर्नलिस्ट नाओमी कैंटन ने सोशल मीडिया पर दोनों संस्थानें के बीच अंतर स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि सौरव दास को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देने के लिए नहीं, बल्कि ऑक्सफोर्ड यूनियन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था. Important information on the difference between Oxford University and Oxford Union. Thanks @naomi2009 — Sᴜᴢᴀɴɴᴇ Bᴇʀɴᴇʀᴛ (@suzannebernert) Advertisementऑक्सफोर्ड यूनियन एक स्वतंत्र रूप से संचालित डिबेटिंग सोसाइटी यानी वाद-विवाद संस्था है. यह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का हिस्सा नहीं है. हालांकि, यह अपनी बहसों और चर्चाओं के लिए दुनिया भर में प्रतिष्ठित है. कैंटन के इस ट्वीट को यूके की एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने रीट्वीट किया. सुजैन ने फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में सोनिया गांधी का किरदार निभाया था.About the AuthorSub EditorPraveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 24, 2026, 18:34 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

