राष्ट्रवाणी: मैच से पहले दबाव में थे वैभव सूर्यवंशी, बोले – ‘कोई जश्न नहीं, मैं तो…’204 रन की रिकॉर्ड पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन, बोले – ‘कोई जश्न नहीं, मैं तो सिर्फ…’Written by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 21:30 ISTएसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में 24 नवंबर मंगलवार को विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. वैभव ने भारत ए और संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेले गए मुकाबले में महज 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया. लिस्ट ए वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह सबसे तेज दोहरा शतक है. अपनी 204 रन की पारी में वैभव ने 28 छक्के और 7 चौके जड़े. यूएई के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए. मैच के बाद वैभव ने कहा कि वो सेमीफाइनल जीतना चाहते हैं. इसी तरह की विस्फोटक बल्लेबाजी करना चाहते हैं.नई दिल्ली. वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में महज 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर तहलका मचा दिया. क्रिकेट के इतिहास का यह सबसे तेज दोहरा शतक है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ सूर्यवंशी ने यह करिश्मा कर दिखाया. सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक पारी में 28 छक्के और 7 चौके लगाए. यानी 196 रन सिर्फ छक्कों-चौके से बनाए. शेष 8 रन दौड़कर बनाए. वैभव ने मैच के बाद अपनी इस विस्फोटक पारी पर दिल खोलकर बात की. उन्होंने यह भी बताया कि वो मैच से पहले दबाव में थे. मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए वैभव ने मैच के बाद कहा, ‘पहले के दो मैंचों में सेट होने के बाद मैं आउट हो गया था, इसलिए आज मैं लंबी पारी खेलना चाहता था. मेरा प्लान शुरुआत में विकेट पर थोड़ा समय देने का था लेकिन दो-तीन गेंदों का सामना करने के बाद मुझे अहसास हो गया कि गेंदबाजों को पिच से बहुत ज्यादा मदद नहीं मिल रही है, इसलिए मैंने अपने हाथ खोले. आज की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थी, इसलिए मैंने खुलकर बल्लेबाजी की.’ ‘अपनी पारी से खुश हूं’ वैभव ने आगे बताया, ‘मैं शॉट के बारे में बहुत ज्यादा नहीं सोचता. अपनी पारी से खुश हूं. मेरे सीनियर्स बहुत मदद करते हैं. वो लगातार मेरा मार्गदर्शन करते रहते हैं. हमारे कोच हमेशा कहते हैं कि गेंद पर नजरें जमाना जरूरी हैं. मैं कोई जश्न नहीं मनाना चाहता, बस अपना नेचुरल गेम खेलना चाहता हूं. लगातार अच्छा प्रदर्शन करके सेमीफाइनल जीतना है.’ यह पूछे जाने पर कि क्या वो छक्कों का रिकॉर्ड दिमाग में रखते हैं, इस पर वैभव ने कहा कि नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है. युवा बल्लेबाज ने कहा, ‘मैं हर मैच में दबाव महसूस करता हूं लेकिन 4-5 गेंद खेलने के बाद यह प्रेशर कम हो जाता है.’ 11 गेंदों में अर्धशतक Advertisementवैभव की विस्फोटक पारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. महज 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया. सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत भारत ए ने यूएई को सात विकेट से हराकर राइजिंग स्टार्स एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. 250 रन का लक्ष्य महज 14.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया.About the AuthorNews EditorAn accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with गूगल Core Guidelines. Currently working as Team Lead in News 18 Hindi Digital Te…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Delhi,Delhi,DelhiFirst Published :November 24, 2026, 18:05 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी

