राष्ट्रवाणी: सैकिया ने इसके साथ ही बताया कि इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की बात भी कही गई है. लापरवाही के आरोप में जिन दो कर्मियों को सस्पेंड किया गया है, उनके नाम उप-निरीक्षक अनंत सिन्हा और कांस्टेबल हरिपाड़ा रॉय हैं. मामले की आंतरिक जांच अभी चल रही है. उन्होंने कहा, ‘हमने पाया कि शिकायत मिलने के बावजूद उन्होंने मामला दर्ज नहीं किया. उन्हें निलंबित कर दिया गया है.’ इस मामले में सिलचर निवासी आरोपी को कस्बे से भागने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पॉक्सो अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने कहा, ‘मामला दर्ज होने के बाद हमने तलाश अभियान चलाया और आरोपी को रंगपुर इलाके के पास ढूंढ निकाला. हमारी टीम ने उसका पीछा किया और भागने से पहले ही उसे पकड़ लिया.’ लड़की की मां ने दावा किया कि वह और 36 वर्षीय आरोपी एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे और उनकी जल्द शादी करने की योजना थी. उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी उसे बाबा (पिता) कहकर बुलाती थी और मैंने उस पर भरोसा किया था. उसने कई बार बच्ची का यौन शोषण करने के बाद उसे धमकी दी, इसलिए उसने मुझे कुछ नहीं बताया. लेकिन जब उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे जांच के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, तब मुझे इस मामले की जानकारी हुई.’ पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच की जाएगी. QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
Trending
- Mathura: ₹10 का सिक्का डालो और थैला पाओ! पॉलिथीन मुक्ति की पहल पर क्या बोले लोग—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- श्रीगंगानगर की हवा में लौटी राहत की सांस, AQI में आई गिरावट – राष्ट्रवाणी
- IITs में जुड़ेंगी 6000 नई सीटें, शुरू होंगे रोबोटिक्स और एआई के नए कोर्स – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- स्किलिंग बने युवाओं का पसंदीदा करियर विकल्प—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रामलला के घर से सीता की नगरी पहुंची पहली ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखा ऐसा नजारा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- कानपुर में 6 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मुंबई-दिल्ली तक नेटवर्क—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ खेलना भर नहीं, वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करना है… वैभव का वीडियो वायरल – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: कभी सरगुजा के राजकुमार का आलीशान महल था अंबिकापुर का सर्किट हाउस, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
