राष्ट्रवाणी: नेपाली छात्रों को 11वीं से पीएचडी तक स्कॉलरशिप देती है भारत सरकार, देखें स्कीम11वीं से पीएचडी तक की पढ़ाई का खर्च उठाती है भारत सरकार, नेपाली छात्रों के लिए हैं ये 12 स्कॉलरशिपWritten by:Agency:Last Updated:November 24, 2026, 17:56 ISTScholarships For Nepali Students India: भारत सरकार नेपाली छात्रों को 11वीं से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई के लिए कई छात्रवृत्तियां उपलब्ध कराती है. महात्मा गांधी स्कॉलरशिप से लेकर ICCR और कॉम्पेक्स स्कॉलरशिप तक, जानें इन 12 योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन की पूरी प्रक्रिया.Scholarships: भारत ने नेपाल में IIT कैंपस खोलने का ऐलान किया है.Scholarships For Nepali Students India: भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग रहा है. इसी क्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आईआईटी का ऑफशोर कैंपस खोलने का ऐलान किया है. मौजूदा समय में भारत सरकार नेपाली छात्रों को स्कूली शिक्षा से लेकर ग्रेजुएशन और पीएचडी तक की पढ़ाई के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप उपलब्ध कराती है. इन योजनाओं के जरिए नेपाली छात्रों को भारत के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने के साथ नेपाल में रहकर भी पढ़ाई जारी रखने का भी अवसर मिलता है. भारत सरकार की इन स्कॉलरशिप्स का संचालन मुख्यत: भारतीय संस्कृति संबंध परिषद (ICCR), विदेश मंत्रालय और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से किया जाता है. आइए जानते हैं नेपाली छात्रों के लिए उपलब्ध प्रमुख स्कॉलरशिप्स के बारे में. नेपाली छात्रों के लिए प्रमुख स्कॉलरशिप 1. महात्मा गांधी स्कॉलरशिप स्कीम (MGSS): यह योजना नेपाल में कक्षा 11 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए है. इसके तहत योग्य छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. आवेदन के लिए कक्षा 10 में निर्धारित न्यूनतम अंक और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करनी होती हैं. 2. गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप स्कीम (GJSS): नेपाल में स्नातक की पढ़ाई कर रहे प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए यह छात्रवृत्ति उपलब्ध है. इसके तहत चयनित छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. Advertisement3. अटल बिहारी वाजपेयी जनरल स्कॉलरशिप स्कीम (ABVGSS): इस योजना के तहत नेपाली विद्यार्थी भारत के विश्वविद्यालयों और संस्थानों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकते हैं. मेडिकल कोर्स इसके दायरे में शामिल नहीं हैं. 4. सुषमा स्वराज सिल्वर जुबली स्कॉलरशिप स्कीम: यह योजना भारत में पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी करने के इच्छुक नेपाली छात्रों के लिए है. इसमें STEM और नॉन-STEM दोनों क्षेत्रों के पाठ्यक्रम शामिल हैं. वर्ष 2026-27 में इसके तहत 60 पीजी और 4 पीएचडी सहित कुल 64 सीटें निर्धारित हैं. 5. कॉम्पेक्स स्कॉलरशिप स्कीम (COMPEX): इंजीनियरिंग, कृषि, फार्मेसी, फूड टेक्नोलॉजी और नर्सिंग जैसे क्षेत्रों में स्नातक की पढ़ाई के लिए यह छात्रवृत्ति दी जाती है. 6. लता मंगेशकर डांस एंड म्यूजिक स्कॉलरशिप: भारतीय संस्कृति में रुचि रखने वाले नेपाली विद्यार्थियों के लिए यह योजना है. इसके तहत संगीत, नृत्य, थिएटर, परफॉर्मिंग आर्ट्स, योग और भारतीय भाषाओं जैसे विषयों में पढ़ाई का अवसर मिलता है. 7. आयुष स्कॉलरशिप स्कीम: इसके तहत नेपाली विद्यार्थी भारत में आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी जैसे पारंपरिक चिकित्सा पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकते हैं. 8. आर्मी पब्लिक स्कूल स्कॉलरशिप: नेपाल के कक्षा 6 से 9 और 11वीं के विद्यार्थियों को भारत के पिथौरागढ़, धौलाकुआं और नोएडा स्थित आर्मी पब्लिक स्कूलों में पढ़ाई का अवसर मिलता है. 9. डॉ. होमी जहांगीर भाभा स्कॉलरशिप: इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री यानी ME और MTech करने के इच्छुक नेपाली छात्रों के लिए यह योजना है. 10. नेपाल एड फंड स्कॉलरशिप (NAF): इसके तहत नेपाल के विद्यार्थी भारत में कृषि विषय से संबंधित पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर सकते हैं. 11. SAARC स्कॉलरशिप स्कीम: इसके अंतर्गत बीएससी हॉस्पिटैलिटी एंड होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति का प्रावधान है. 12. फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (FRI) स्कॉलरशिप: वानिकी (Forestry) में एमएससी करने के इच्छुक नेपाली छात्रों के लिए यह योजना उपलब्ध है. कैसे करें आवेदन?
इन छात्रवृत्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया योजना के अनुसार अलग-अलग होती है. कुछ योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं, जबकि कुछ में ऑफलाइन आवेदन करना होता है. इच्छुक अभ्यर्थी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित योजना की अधिसूचना, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की तारीखों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. 2026-27 सत्र के लिए महात्मा गांधी और गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप की आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 29 नवंबर 2026 कर दी गई है. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित योजना की शर्तें जरूर जांचनी चाहिए. आधिकारिक वेबसाइट: the AuthorSub EditorPraveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Ca…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 24, 2026, 17:56 ISTऔर पढ़ें
