राष्ट्रवाणी: सुबह सोकर उठने के बाद आंखें लाल दिखना कई लोगों के साथ होता है. कई बार यह नींद पूरी न होने, आंखों में सूखेपन या धूल-मिट्टी की वजह से होता है. लेकिन अगर रोज सुबह आंखें बहुत ज्यादा लाल रहती हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे आंखों से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं. इनमें आंख की नस का फटना, एलर्जी, संक्रमण और पलकों में सूजन जैसी परेशानियां शामिल हैं. सुबह आंखें लाल होने की एक वजह सबकंजंक्टिवल हेमरेज होती है. इसमें आंख के सफेद हिस्से पर मौजूद एक छोटी खून की नस फट जाती है. इससे आंख में खून जैसा लाल धब्बा दिखाई देता है. तेज खांसी, छींक, आंखों को जोर से मलना या भारी वजन उठाना इसकी वजह बनता है. इसके अलावा ड्राई आई की समस्या में भी सुबह आंखें लाल हो जाती हैं. रात में आंखों में नमी कम होने या पंखे और एसी की हवा सीधे आंखों पर पड़ने से ऐसा होता है. कंजंक्टिवाइटिस आंख आना भी आंखों के लाल होने की एक आम वजह है. यह संक्रमण या एलर्जी के कारण होता है. संक्रमण होने पर आंखों में लालिमा के साथ पानी आता है और सुबह उठने पर पलकों पर चिपचिपापन या कीचड़ जम जाता है. वहीं, एलर्जी होने पर आंखों में खुजली और पानी आने की परेशानी होती है. इसके अलावा ब्लेफेराइटिस नाम की समस्या में पलकों के किनारों पर सूजन आ जाती है. इससे आंखों में जलन, लालिमा और पलकों पर पपड़ी जमने जैसी परेशानी होती है. अगर सुबह उठने पर कभी-कभी आंखें हल्की लाल होती हैं और कुछ समय बाद ठीक हो जाती हैं, तो इसकी वजह थकान या सूखापन हो सकता है. लेकिन अगर आंखों में बार-बार लालिमा रहती है, तो आंखों की जांच करानी चाहिए. आंख में तेज दर्द, धुंधला दिखाई देना, रोशनी से परेशानी या गाढ़ा पीला-हरा पानी आने पर जल्द डॉक्टर को दिखाएं. आंखों को बार-बार न मलें और बिना डॉक्टर की सलाह के कोई आई ड्रॉप इस्तेमाल न करें. खासकर स्टेरॉयड या एंटीबायोटिक आई ड्रॉप खुद से डालना नुकसानदायक होता है. Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र में ‘सेवा दूत अभियान’ के जरिए घर-घर पहुंचेगी भाजपा, रवींद्र चव्हाण ने बनाई रणनीति – राष्ट्रवाणी

