राष्ट्रवाणी (दुर्ग ब्यूरो): न हाईवे थे, न एक्सप्रेसवे, फिर भी 1884 में शाहजहांपुर का रोड नेटवर्क था नंबर-1न हाईवे थे, न एक्सप्रेसवे, फिर भी 1884 में शाहजहांपुर का रोड नेटवर्क था सबसे बेहतर, पूरे रोहिलखंड में था पहला नंबरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:48 ISTShahajanpur News: आज शाहजहांपुर की सड़कों पर भले ही ट्रैफिक का दबाव नजर आता हो, लेकिन ब्रिटिश काल में इसी शहर की सड़क व्यवस्था पूरे रोहिलखंड मंडल में सबसे बेहतर मानी जाती थी. ऐतिहासिक गजट में इसका जिक्र भी मिलता है. उस दौर में यहां कई ऐसे रास्ते बनाए गए, जिनके पीछे सैन्य जरूरतों के साथ अकाल राहत जैसे कारण भी थे. रोहिलखंड ट्रंक रोड से लेकर निगोही और पुवायां मार्ग तक, इन सड़कों का इतिहास काफी दिलचस्प है. शाहजहांपुर: आज शाहजहांपुर की सड़कों पर सफर करते समय शायद ही किसी को अंदाजा हो कि अंग्रेजों के जमाने में यहां की सड़क व्यवस्था पूरे रोहिलखंड मंडल में सबसे अच्छी मानी जाती थी. यह बात किसी की कही-सुनी नहीं, बल्कि ब्रिटिश काल के गजट और ऐतिहासिक दस्तावेजों में दर्ज है. उस दौर में यहां सड़कों का जाल बिछाने पर खास ध्यान दिया गया था. इसके पीछे सैन्य जरूरतों के साथ-साथ अकाल के समय राहत पहुंचाने का मकसद भी था. इतिहासकार डॉ. विकास खुराना बताते हैं कि शाहजहांपुर में कई ऐसे रास्ते बनाए गए, जो उस समय के लिए काफी महत्वपूर्ण थे. रोहिलखंड ट्रंक रोड से लेकर निगोही और पुवायां मार्ग तक, इन सड़कों ने आसपास के इलाकों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई. उस समय पुवायां रोड पर शुरुआती आठ मील तक सड़क की मेटलिंग कराई गई थी और एक किलोमीटर सड़क की मेटलिंग पर करीब 150 रुपये खर्च होते थे. रोहिलखंड में सबसे अच्छी मानी जाती थीं शाहजहांपुर की सड़कें डॉ. विकास खुराना के मुताबिक, ब्रिटिश काल के गजट में साफ दर्ज है कि पूरे रोहिलखंड डिविजन में शाहजहांपुर की सड़कें सबसे अच्छी थीं. उस समय प्रशासन ने सड़कों के निर्माण के साथ उनके रखरखाव पर भी ध्यान दिया था. इससे न सिर्फ लोगों का आवागमन आसान हुआ, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला. Advertisementसैन्य जरूरतों और अकाल राहत के लिए बनाई गईं सड़कें उस दौर में सड़कों के निर्माण के पीछे दो बड़े कारण थे. पहला, सेना को एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने के लिए बेहतर रास्तों की जरूरत थी. दूसरा, अकाल के समय राहत कार्यों के तहत भी सड़कें बनवाई जाती थीं. इससे प्रभावित लोगों को काम मिलता था और जरूरत के सामान को उन इलाकों तक पहुंचाना आसान होता था. इसी वजह से शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सड़कें बनाई गईं. 1884 में पूरा हुआ था रोहिलखंड ट्रंक रोड का काम रोहिलखंड क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में रोहिलखंड ट्रंक रोड का खास स्थान था. यह मार्ग बरेली से फतेहगढ़ तक जाता था. इतिहासकार के मुताबिक, इसका निर्माण कार्य 1884 में पूरा हुआ था. कटरा से इसकी एक शाखा निकाली गई थी, जो रेल लाइन के किनारे-किनारे गुर्री चौकी तक जाती थी. आज इस मार्ग को बरेली-लखनऊ हाईवे से जोड़कर देखा जाता है. निगोही, मोहम्मदी और पुवायां की ओर भी बनाए गए रास्ते भिंड-लिपुलेख मार्ग भी उस समय का एक महत्वपूर्ण रास्ता था, जिसे आज निगोही मार्ग के नाम से जाना जाता है. इतिहासकार के अनुसार, यह मार्ग ग्वालियर और फतेहाबाद छावनी होते हुए चीन सीमा तक जाता था. इसके अलावा दुर्गा-लमुआपुर मार्ग, मोहम्मदी की ओर जाने वाले रास्ते और पुवायां रोड का भी निर्माण कराया गया था. पुवायां रोड पर शुरुआती आठ मील तक मेटलिंग का काम हुआ था. उस समय एक किलोमीटर सड़क की मेटलिंग पर करीब 150 रुपये खर्च होते थे. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस दौर में सड़क निर्माण किस तरह कराया जाता था. ये पुराने रास्ते आज भी शाहजहांपुर के इतिहास और क्षेत्र में आवागमन के विकास की कहानी बताते हैं.About the AuthorSeema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Shahjahanpur,Uttar PradeshFirst Published :November 27, 2026, 17:48 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- महाराष्ट्र में ‘सेवा दूत अभियान’ के जरिए घर-घर पहुंचेगी भाजपा, रवींद्र चव्हाण ने बनाई रणनीति – राष्ट्रवाणी

