राष्ट्रवाणी: प्रदूषण पर CAQM सख्त: गुरुग्राम-झज्जर हॉटस्पॉट पर अभियान, रैन बसेरों में हीटरप्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए CAQM सख्त, गुरुग्राम और झज्जर के हॉटस्पॉट्स पर चलेगा विशेष अभियान, रैन बसेरों में लगेंगे इलेक्ट्रिक हीटरReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:50 ISTGurugram Jhajjar Pollution News: दिल्ली-NCR में सर्दियों की दस्तक के साथ ही जहरीली होती हवा पर लगाम लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है. आयोग के चेयरपर्सन राजेश वर्मा ने गुरुग्राम और झज्जर की छह शहरी स्थानीय निकायों के साथ हाई-लेवल समीक्षा बैठक कर विंटर एक्शन प्लान को जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू करने का फरमान जारी किया है.गुरुग्राम-झज्जर के 6 निकायों को विंटर प्लान लागू करने के सख्त निर्देश (फोटो-एआई)Gurugram Jhajjar Pollution News: दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने मैदानी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं. सीएक्यूएम चेयरपर्सन राजेश वर्मा ने गुरुग्राम और झज्जर जिलों की छह शहरी स्थानीय निकायों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विंटर एक्शन प्लान को तेजी से लागू करने को कहा है. बैठक में सोहना, पटौदी जाटौली मंडी, फर्रुखनगर, झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी की नगरपालिकाओं के कामकाज की समीक्षा की गई. कचरा प्रबंधन और निस्तारण पर सख्ती सीएक्यूएम चेयरपर्सन ने सभी घरों से नियमित डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित करने और इकट्ठा किए गए कचरे को निर्धारित प्रोसेसिंग और निस्तारण केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए. पुराने कूड़े के पहाड़ों के निस्तारण और नए कचरे के वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण में तेजी लाने को भी कहा गया. धूल नियंत्रण और निर्माण स्थलों की निगरानी सड़कों के पुनर्विकास, लंबित गड्ढों की मरम्मत और धूल नियंत्रण के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग, पानी का छिड़काव, एंटी स्मॉग गन के इस्तेमाल और सड़क किनारे हरियाली विकसित करने पर जोर दिया गया. निर्माण स्थलों और रेडी मिक्स कंक्रीट प्लांट पर भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए. Advertisementरात्रि गश्त और बिना पीयूसी वाहनों पर कार्रवाई कूड़ा, प्लास्टिक, पीवीसी कोटेड तार और बिजली के केबल स्क्रैप जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए रात में संयुक्त गश्त करने को कहा गया है. जिला प्रशासन, हरियाणा पुलिस, फायर सर्विस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और ग्राम पंचायतों को मिलकर निगरानी करनी होगी. बिना वैध पीयूसी प्रमाणपत्र वाले वाहनों और खुले में निर्माण मलबा ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. झज्जर के हॉटस्पॉट्स और अलाव पर रोक की तैयारी झज्जर जिले के आठ चिह्नित प्रदूषण हॉटस्पॉट पर विशेष अभियान चलाने को कहा गया है. यहां सड़क मरम्मत, ट्रैफिक सिग्नल, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और धूल नियंत्रण के उपाय किए जाएंगे. सर्दियों में खुले में अलाव जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए रैन बसेरों और आश्रय स्थलों में इलेक्ट्रिक हीटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं. ड्रोन से निगरानी और जन-भागीदारी पर जोर साथ ही बायोमास जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए ड्रोन और कम लागत वाले सेंसर के इस्तेमाल की सलाह दी गई है. सीएक्यूएम ने अधिकारियों से कहा है कि केवल चालान और एफआईआर तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि लोगों को जागरूक कर प्रदूषण नियंत्रण अभियान में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए.About the AuthorRahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए |Location :Gurgaon,HaryanaFirst Published :November 27, 2026, 17:50 ISTऔर पढ़ें

