राष्ट्रवाणी: सबसे धनी नगर निगम से पैसे कमाने का मौका, जल्द लॉन्च होगा पहला मुनि बॉन्ड Muni Bond : देश के सबसे धनी नगर निगम से पैसे कमाने का मौका, पहला म्युनिसिपल बॉन्ड उतारने की तैयारीWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 18:00 ISTMuni Bond : देश के सबसे अमीर नगर निगम बीएमसी ने पहली बार म्यूनिसिपल बॉन्ड उतारने की तैयारी कर ली है.बीएमसी ने 9,500 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने का मन बनाया है. यह पहली बार होगा जब बीएमसी अपना बॉन्ड जारी करेगी. इन पैसों का इस्तेमाल विकास कार्यों और निगम की अन्य योजनाओं में किया जा सकेगा. मुंबई नगर निगम जल्द ही अपना म्यूनिसिपल बॉन्ड लाने की तैयारी में है. नई दिल्ली. देश सबसे धनी नगर निगम बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाने का मौका आ रहा है. बीएमसी अपना पहला म्युनिसिपल बॉन्ड लाने जा रही है और बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज दाखिल करने की तैयारी कर रही है. नगर आयुक्त अश्विनी भिडे ने शुक्रवार को बताया कि नगर निगम प्रस्तावित निर्गम को खुदरा निवेशकों और संस्थागत प्रतिभागियों के लिए खोलने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा कि नगर निगम इस समय एक सामान्य बॉन्ड जारी करने की योजना बना रहा है, लेकिन भविष्य में अपनी जलवायु कार्य योजना के अनुरूप बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए हरित (पर्यावरण संरक्षण), नीले (समुद्र एवं जल संरक्षण) और सामाजिक बॉन्ड सहित सेक्टर ओरिएंटेड बॉन्ड की संभावनाएं भी तलाश सकता है. भिडे ने कहा कि अब हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं. हमारे पास सभी बाजार मध्यस्थ मौजूद हैं, हम सेबी के पास अपने दस्तावेज दाखिल कर रहे हैं और हम आईपीओ लेकर आएंगे. कितने रुपये का जारी होगा बॉन्ड उन्होंने आईपीओ का आकार या बाजार में उतरने की समय-सीमा के बारे में फिलहाल नहीं बताया. हालांकि, सितंबर में ऐसी खबरें आई थीं कि निगम बॉन्ड बिक्री से लगभग 9,500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रहा है. इस आधार पर कयास लगाए जा रहे कि करीब 9 हजार करोड़ का बॉन्ड बीएमसी जारी कर सकता है. इन पैसों का इस्तेमाल नगर निगम अपने विकास कार्यों और अन्य तरह की योजनाओं में कर सकता है. क्या होता है म्युनिसिपल बॉन्ड देश के तमाम नगर निगम बाजार से पैसे जुटाने के लिए समय-समय पर अपने बॉन्ड जारी करते हैं. इन पैसों का इस्तेमाल निकाय के विकास कार्यों और अन्य योजनाओं में किया जाता है. निगम इन बॉन्ड में निवेश करने वालों को एक तय अवधि के लिए ब्याज ऑफर करते हैं. यही वजह है कि मुनि बॉन्ड में भी निवेशकों का काफी रुझान रहता है. About the Authorप्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 17:53 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

