राष्ट्रवाणी: ‘जजों की नियुक्ति में खास समुदाय को तरजीह’:पूर्व CJI ने राष्ट्रपति को लिख पत्र’जजों की नियुक्ति में खास समुदाय को तरजीह’: पूर्व CJI गवई ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कॉलेजियम पर उठाए सवालEdited by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 17:29 ISTBR Gavai Letter: सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति और तबादलों की प्रक्रिया यानी ‘कॉलेजियम सिस्टम’ को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व सीजेआई बीआर गवई ने सीधे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर कॉलेजियम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं.पूर्व सीजेआई गवई ने कहा कि कॉलेजियम की जवाबदेही तय करने का कोई सिस्टम नहीं है. (फाइल फोटो)BR Gavai Letter To Droupadi Murmu: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादलों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कॉलेजियम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि हाल के फैसलों में विविधता, समावेश और मेरिट के सिद्धांतों की अनदेखी हो रही है. पत्र में जस्टिस गवई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायिक नियुक्तियों में एक खास समुदाय को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यकों, महिलाओं और अन्य वर्गों का प्रतिनिधित्व प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि कॉलेजियम की सिफारिशें राष्ट्रपति के लिए निर्णायक होती हैं, लेकिन कॉलेजियम को जवाबदेह बनाने की कोई व्यवस्था नहीं है. पूर्व सीजेआई ने राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप करने और संवैधानिक कर्तव्य के तहत न्यायपालिका में समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की अपील की है. न्यायाधीशों की नियुक्ति और तबादलों की प्रक्रिया संविधान के प्रावधानों और मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर (एमओपी) के तहत संचालित होती है. केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने 25 जुलाई 2026 को लोकसभा में दी गई जानकारी में बताया था कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्तियां संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 224 तथा 1998 में तैयार एमओपी के तहत होती हैं. यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के 6 अक्टूबर 1993 के दूसरे न्यायाधीश मामले के फैसले और 28 अक्टूबर 1998 के तीसरे न्यायाधीश मामले में दी गई सलाहकारी राय के आधार पर निर्धारित की गई थी. एमओपी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव भारत के मुख्य न्यायाधीश शुरू करते हैं, जबकि हाईकोर्ट में नियुक्तियों के प्रस्ताव संबंधित हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपने दो वरिष्ठतम न्यायाधीशों से परामर्श के बाद शुरू करते हैं. हाईकोर्ट को रिक्त पद होने से कम से कम छह महीने पहले नियुक्ति संबंधी सिफारिश भेजने की अपेक्षा की गई है. हाईकोर्ट में नियुक्तियों के लिए संबंधित राज्य सरकार के विचार भी प्राप्त किए जाते हैं. इसके बाद हाईकोर्ट कॉलेजियम, राज्य सरकार और केंद्र सरकार की सिफारिशों को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के विचार के लिए भेजा जाता है. वहीं, हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के तबादलों के संबंध में संविधान के अनुच्छेद 222 के तहत राष्ट्रपति प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) से परामर्श के बाद एक हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट में न्यायाधीश का स्थानांतरण कर सकते हैं. एमओपी के अनुसार, तबादले का प्रस्ताव भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों से परामर्श के बाद शुरू किया जाता है. संबंधित और गंतव्य हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के विचार भी प्रक्रिया में शामिल किए जाते हैं. न्यायाधीशों के तबादले जनहित और देशभर में न्याय प्रशासन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जाते हैं. About the Authorराकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, , ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और में काम किया है. वर्तमान में वह h…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 27, 2026, 17:29 ISTऔर पढ़ें
Trending
- एटीएम से पैसे निकालने पर नया नियम लागू, आरबीआई ने रद्द कर दिए सभी पुराने आदेश—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- जावेद अख्तर को शराब की लत में 15 साल गंवाने का है पछतावा, हर रात गटक जाते थे पूरी बोतल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कपास के टिंडे निकलने के बाद बढ़ जाता है कीटों का खतरा, किसान ऐसे करें बचाव—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- बिजली के बढ़ते बिलों ने बदला बाजार का मिजाज, लोग क्यों लगवा रहे ये एप्लायंस – राष्ट्रवाणी
- 35 रुपये थी Salman Khan की पहली सैलरी, बने थे बैकग्राउंड डांसर; संवादी में बताया सफलता का मंत्र – exclusive salman khan recalls his first salary of 35 rupees as background dancer at dainik jagran samvadi – राष्ट्रवाणी
- Exclusive: ‘मैं दिल से नहीं सोचता…’ जागरण संवादी में खुलकर बोले Salman Khan, बताया स्टारडम का सही मतलब – exclusive salman khan opens up about his personal and professional life at dainik jagran samwadi ahead of maatrubhumi release – राष्ट्रवाणी
- घटी सोने की कीमत, बढ़ा हैवी लुक वाले गहनों का क्रेज, क्या बोले हरिद्वार के सर्राफ? – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न…. – राष्ट्रवाणी

