राष्ट्रवाणी: ‘यूपी को बंगाल की तरह लूटने की तैयारी’ अखिलेश ने वोटर की गड़बड़ी पर उठाए सवाल’यूपी में बंगाल की तरह चुनाव लूटने की तैयारी’ अखिलेश ने 1.27 करोड़ और 2.5 करोड़ वोटर की गड़बड़ी पर उठाए सवालWritten by:Agency:Last Updated:November 27, 2026, 16:47 ISTAkhilesh Yadav: एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा चीफ अखिलेश यादव ने सीएम योगी के 1.27 करोड़ वोटर हटने और चुनाव आयोग के अफसरों के ढाई करोड़ नाम गायब होने वाले बयानों को आमने-सामने रखकर पूछा कि आखिर झूठ कौन बोल रहा है?
पूर्व सीएम ने रोजाना 22 गुना ज्यादा फॉर्म-6 भरे जाने, 15 नवंबर के तबादलों और बंगाल जैसी लूट की आशंका जताई. साथ ही परिसीमन को बीजेपी की सबसे बड़ी भूल बताया है.अखिलेश यादव वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर उठाए सवाल.लखनऊ: शुक्रवार को अपने पीसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर सीधा निशाना साधा. उन्होंने सीएम योगी के 12700000 वोटर हटने व अफसरों के ढाई करोड़ नाम गायब होने वाले दावे को आमने-सामने रख दिया. पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए पूछा कि इन दो अलग आंकड़ों के बीच आखिर सच कौन बोल रहा है और झूठ किसका है?
सियासी पारा चढ़ाते हुए उनका कहना था कि सत्ताधारी दल हारने वाला है, इसलिए सारा जोर कागजी खेल पर टिका है. अखिलेश ने गंभीर इल्जाम जड़ा कि निर्वाचन पैनल माहौल बनाकर फर्जी नामों की एंट्री कराने में जुटा है. उनके मुताबिक, रोजाना 22 गुना ज्यादा फॉर्म-6 भरे जा रहे और जहां पहले वोट घटे थे, वहां अचानक तादाद बढ़ने लगी. 17 नवंबर तक करीब 55,884 वोटर वापस जोड़ दिए गए. उन्होंने बताया कि शुरुआती गड़बड़ी मुख्यतः शहरी विधानसभा क्षेत्रों में सामने आई, मगर अब ग्रामीण इलाकों को भी निशाने पर ले लिया. उनका दावा है कि सपा खुद इलेक्शन कमीशन वाला काम करते हुए भगवा खेमे की हर चाल पकड़ रही है. तबादलों पर चुप्पी, क्या बंगाल जैसी लूट की तैयारी?
प्रेस वार्ता में 15 नवंबर को हुए प्रशासनिक फेरबदल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आयोग ट्रांसफर-पोस्टिंग की तरफ देख तक नहीं रहा. पार्टी द्वारा सौंपी गई डुप्लीकेट वोटरों की शिकायत पर आधिकारिक जवाब मिलना अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी चुनाव लूटने की पूरी तैयारी जोरों पर है. बाहर से काफी अनरजिस्टर्ड लोग आ पहुंचे हैं. सियासी गलियारों में यही चर्चा है कि आने वाले दिनों में नंबर्स का बड़ा खेल चलेगा. परिसीमन बीजेपी की बड़ी भूल, 403 सीटों पर इंडिया गठबंधन सपा अध्यक्ष ने चेताया कि परिसीमन लाना बीजेपी की सबसे बड़ी भूल साबित होगी. उन्होंने कहा कि मौजूदा हुकूमत के अहम फैसलों से आम जनता को कोई फायदा नहीं पहुंचा. महज उत्तर प्रदेश फतह करने की मंशा से यह दांव चला जा रहा. उनके मुताबिक, संसद में इससे जुड़ा बिल आते ही तस्वीर सबके सामने आ जाएगी कि कौन-सा दल किसके साथ खड़ा है. गठबंधन पर उन्होंने एलान किया कि आपसी बातचीत के बाद सभी 403 प्रत्याशी इंडिया अलायंस से ही मैदान में उतरेंगे. Advertisementपॉलिटिकल पलूशन बढ़ा, सीएम का प्रिय खेल बुलडोजर सरकार पर तंज कसते हुए पूर्व सीएम बोले कि भगवा राज आते ही ‘पॉलिटिकल पलूशन’ काफी बढ़ गया. हमारी बॉल व सियासी पारी से परेशान हुक्मरान बौखलाए हुए हैं. मुख्यमंत्री पर सीधा कटाक्ष कर पूछा कि उनकी दिलचस्पी किस मैदान में है?
फिर खुद जवाब दिया कि उनका प्रिय खेल तो ‘बुलडोजर’ है. कुर्सी पर बैठकर लोगों को डराया जाता है, क्योंकि इन्हें हार का अंदेशा हो चुका. गोरखपुर की एक रैली देखकर ही सत्तापक्ष घबरा उठा. अखिलेश ने चेतावनी वाले लहजे में कहा कि वे हमें न छेड़ें, अभी हमारा पूरा ध्यान वोटर लिस्ट ठीक करने पर है. सेवा करने वालों के लिए दरवाजे खुले, नोएडा बने उदाहरण आखिर में अखिलेश यादव ने कहा कि जनसेवा का जज्बा रखने वाले हर शख्स हेतु समाजवादी पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं. युवाओं के भविष्य पर जोर देते हुए उन्होंने पढ़ाई के संग स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा देने की वकालत की. साथ ही उम्मीद जताई कि नोएडा पूरे देश में बेहतरीन ‘अर्बन डेवलपमेंट’ का शानदार उदाहरण बने. कुल मिलाकर, पीसी में वोटों की गड़बड़ी पर तीखे सवाल दागते हुए विकास व गठबंधन का एजेंडा भी साफ किया गया.About the AuthorSub-Editorसिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 27, 2026, 16:47 ISTऔर पढ़ें

