राष्ट्रवाणी: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के दादा अल्लू रामलिंगैया सिनेमा के बड़े सुपरस्टार थे। पुष्पा स्टार ने दादा की बर्थ एनिवर्सरी पर अल्लू अर्जुन के दादा थे आइकॉन स्टार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम साउथ सिनेमा के ‘आइकॉन स्टार’ थे अल्लू अर्जुन के दादा पद्म श्री से सम्मानित अल्लू अर्जुन के दादा ने कीं 1000 फिल्में अल्लू अर्जुन ने दादा की जयंती पर दिया बड़ा सरप्राइज एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। उन्होंने पहले साउथ सिनेमा में धमाल मचाया, फिर ‘पुष्पा’ से देश-दुनिया में पहचान हासिल की। आज अर्जुन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

मगर क्या आपको पता है कि अल्लू अर्जुन के दादा भी साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थे। जी हां, आज अल्लू अर्जुन भले ही साउथ स्टार कहे जाते हैं, लेकिन उनके दादा साउथ सिनेमा के ‘आइकॉन स्टार’ कहे जाते थे। उन्हें सिनेमा में कैरेक्टर रोल्स और कॉमेडी रोल्स के लिए याद किया जाता है।

दशकों तक अभिनय की छाप छोड़ने वाले अल्लू अर्जुन के दादा जी कौन थे, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं… 1 अक्टूबर 1922 को जन्मे अल्लू अर्जुन के दादा अल्लू रामलिंगैया तेलुगु सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे। 50s में उन्होंने अपना करियर शुरू किया और अपने आखिरी पल तक काम किया। उनकी आखिरी फिल्म ‘जय’ मार्च 2004 में रिलीज हुई थी और जुलाई 2004 में उनका निधन हो गया था।

पांच दशकों तक उन्होंने सिनेमा को कई यादगार फिल्मों से नवाजा जिनमें परिवर्तन, चक्रपानी, संतनम, चिरंजीवुलु, सति सावित्री शामिल हैं। IMDb की मानें तो रामलिंगैया ने करीब 1016 फिल्में की थीं। फिल्मों में अपनी उम्दा परफॉर्मेंस और काम के लिए रामलिंगैया को भारत सरकार के द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

इसके अलावा वह फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुए और साउथ में भी उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। वह कॉमेडी रोल्स में जान फूंक दिया करते थे। इसी वजह से उन्हें ‘हास्य कल प्रपूर्न’ का अवॉर्ड भी मिला।

अल्लू अर्जुन के दादा से जुड़ा एक और किस्सा बड़ा मशहूर है। IMDb के मुताबिक, रामलिंगैया भारत छोड़ो आंदोलन का हिस्सा रह चुके हैं। इसकी वजह से उन्हें ब्रिटिश के द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था।

खैर, रामलिंगैया के बेटे अल्लू अरविंद भले ही एक्टिंग के बजाय प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं, लेकिन उनके पोते अल्लू अर्जुन अपने दादा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। आज यानी 1 अक्टूबर को दादा की बर्थ एनिवर्सरी पर अल्लु अर्जुन ने उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। दरअसल, उन्होंने एक नया ऑफिस लॉन्च किया है जिसका नाम अपने दादा को कहे जाने वाले ‘आइकॉन स्टार’ से प्रेरित ‘आइकॉनजा ‘ रखा है।

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline) अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उद्घाटन समारोह की फोटो शेयर की है जिसमें वह पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने ऑफिस का उद्घाटन दादा की जयंती पर किया है जो उनके पूरे परिवार के लिए बहुत ही खास है। फोटो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “आइकॉनजा… एक नया ऑफिस।

एक नई शुरुआत। मेरे दादाजी, अल्लू रामलिंगैया गारू की जयंती पर। एक नए अध्याय की शुरुआत।”

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version