राष्ट्रवाणी: जिम सार्भ ने फिल्म ‘नीरजा’ की शूटिंग के पहले दिन सोनम कपूर को गलती से बंदूक मार दी थी, जिससे वह काफी डर गए थे। एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साल 2016 में रिलीज हुई बायोग्राफिकल ड्रामा नीरजा (Neerja) में जिम सार्भ ने एक आतंकवादी का रोल निभाया था।

इस किरदार के लिए उन्हें काफी ज्यादा तारीफ भी मिली थी। फिल्म में उनके अपोजिट सोनम कपूर (Sonam Kapoor) नजर आई थीं। अब एक इंटरव्यू में जिम सार्भ ने बताया कि पहले ही दिन उनके साथ ट्रिप पर एक अजीब सा कांड हो गया था जिसके बाद वो काफी डर गए थे।

जिम सर्भ ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ को बताया,’शूटिंग के पहले ही दिन एक हादसा हो गया। गलती से बंदूक सोनम कपूर के मुंह पर लग गई। मैंने खुद से कहा, ‘हे भगवान, मैंने यह क्या कर दिया?’ मैं उस घबराहट और बेचैनी को कभी नहीं भूल सकता।’ हालांकि, उन्होंने इसे बहुत अच्छे से लिया और बाकी सभी लोग भी मेरे काम का मजा ले रहे थे।

अच्छी बात यह रही कि मुझे अपनी पहली फिल्म से निकाला नहीं गया वरना, हम आज यहां नहीं होते। फिल्म सेट पर बड़े और छोटे आर्टिस्ट के बारे में बात करते हुए, जिम सर्भ ने थिएटर बैकग्राउंड से आने और शुरुआत में वहां के माहौल के अनजान लगने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा,’मुझे नहीं लगता कि मैं अभी भी इसके साथ पूरी तरह ढल पाया हूं।

उस समय तक मेरे सारे अनुभव यही थे कि हम सब मिलकर किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मुझे यह बात समझ नहीं आई। ऐसा नहीं था कि वह प्रोजेक्ट ही वैसा था।

इस असामनता की वजह से कई बार लोग अंडर वैल्यू फील करते हैं। ये काफी कॉम्पलीकेटेड है।’ राम माधवानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थीं। मूवी को दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स और छह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार मिले।

सोनम कपूर को 64वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘नीरजा’ में उनकी भूमिका के लिए ‘स्पेशल मेंशन’ अवॉर्ड मिला। सोनम कपूर के अलावा, ‘नीरजा’ में शबाना आज़मी, जिम सर्भ, शेखर रवजियानी और योगेंद्र टिक्कू भी शामिल थे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version