मुंबई: निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर जारी हो चुका है। इसके ट्रेलर में पुरानी हवेली से लेकर कई ट्विस्ट और टर्न नजर आए। ट्रेलर में अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की दमदार कॉमेडी नजर आई।

क्या खास है ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर में
‘भूत बंगला’ के ट्रेलर में ‘वधुसुर’ की कहानी को दिखाया जाएगा। ट्रेलर में दिखाया गया है कि फिल्म का असली भूत ‘वधुसुर’ है। जिससे अक्षय कुमार का आमना सामना होगा। फिल्म का ट्रेलर कुछ-कुछ ‘भूल भुलैया’ की याद दिलाता है। क्योंकि इसमें भी हवेली का कनेक्शन दिखाया गया है।

ट्रेलर में दिखी इन किरदारों की खास झलक
‘भूत बंगला’ के ट्रेलर में कई किरदारों की झलक देखने को मिली। तब्बू का किरदार उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की याद दिलाता है। तंत्र-मंत्र के आस पास तब्बू का कैमियो नजर आया। इसके अलावा अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग जबरदस्त है। परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव की दमदार कॉमेडी किसी का भी दिल जीत लेगी। वामिका गब्बी का अक्षय के साथ रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा। वहीं मिथिला पालकर का भी फिल्म में अहम रोल है।

कब रिलीज होगी ‘भूत बंगला’
अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन ने 14 साल बाद काम किया है। 16 मार्च रात 9 बजे से ‘भूत बंगला’ के पेड प्रिव्यू शोज थिएटर्स में शुरू हो जाएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक डरावनी लेकिन कॉमेडी से भरपूर फिल्म है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version