राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, बिलासपुर। आपदा की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों में कितनी तत्परता दिखाई जाए, इसका अभ्यास शनिवार को होमगार्ड कैंप में किया गया। नागरिक सुरक्षा माक ड्रिल में हवाई हमले, बमबारी और आगजनी जैसी परिस्थितियां निर्मित की गईं।
इस दौरान बचाव दलों ने आपसी समन्वय के साथ 12 घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्थायी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल दर्शाए गए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने का अभ्यास भी किया गया।
प्रतिनिधि, बिलासपुर। आपदा की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों में कितनी तत्परता दिखाई जाए, इसका अभ्यास शनिवार को होमगार्ड कैंप में किया गया। नागरिक सुरक्षा माक ड्रिल में हवाई हमले, बमबारी और आगजनी जैसी परिस्थितियां निर्मित की गईं।
इस दौरान बचाव दलों ने आपसी समन्वय के साथ 12 घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्थायी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल दर्शाए गए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजने का अभ्यास भी किया गया।
माक ड्रिल की शुरुआत हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन से हुई। आवाज सुनते ही प्रतिभागी जमीन पर पेट के बल लेट गए और दोनों हाथों से सिर व कान ढककर आत्मरक्षा का अभ्यास किया। इसके बाद बमबारी से आग लगने की सूचना पर अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की।
एसडीआरएफ, होमगार्ड स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स ने बचाव उपकरणों व स्ट्रेचर की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। अभ्यास के दौरान ब्लैकआउट की प्रक्रिया भी अपनाई गई। सायरन बजते ही भवनों की लाइटें, बाहरी प्रकाश व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और वाहनों की लाइटें बंद कर दी गईं।
प्रतिभागियों को रात में हवाई हमले की स्थिति में प्रकाश नियंत्रण और सुरक्षा संबंधी सावधानियां बताई गईं। होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांकुर नाथ ने कहा कि माक ड्रिल का उद्देश्य नागरिकों को आपात परिस्थितियों में घबराने के बजाय सतर्कता और सूझबूझ से काम लेने के लिए तैयार करना है। इससे बचाव दलों की कार्यक्षमता और विभागों के बीच समन्वय भी मजबूत होता है।
अभ्यास में फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए।

