राष्ट्रवाणी (रायगढ़ ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायगढ़ : जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की है। जूटमिल पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 4 किलो 68 ग्राम गांजा जब्त किया, वहीं खरसिया पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपितों को दबोचकर 35 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है।
प्रतिनिधि, रायगढ़ : जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की है। जूटमिल पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 4 किलो 68 ग्राम गांजा जब्त किया, वहीं खरसिया पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपितों को दबोचकर 35 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है।
जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सारंगढ़ रोड की ओर से यात्री बस में सवार होकर पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बिक्री के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने लोक सेवा केंद्र के पीछे बजरंगपारा मैदान में घेराबंदी कर गोविन्द भट्ठ उर्फ बुटू (56) और मंजे देवार (26), दोनों निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा वार्ड क्रमांक 38, को पकड़ा।
तलाशी में खाकी व हरे रंग की पन्नियों में भरा 4 किलो 68 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 60,000 रुपये) मिला। आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक अभिनव कांत, प्रशिक्षु उप निरीक्षक वेदवती कुमेटी, एएसआई हेमंत कश्यप और टीम की भूमिका रही।

