राष्ट्रवाणी: CG News : प्रतीक पटनायक, धमतरी. अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अधिकारी के नेतृत्व में खनिज अमले ने अछोटा रोड पर दबिश दी. कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया गया है. अछोटा रोड से हाइवा वाहनों के जरिए रेत का परिवहन किए जाने की सूचना के बाद खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान टीम ने एक के बाद एक कई हाइवा वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की. कार्रवाई के दौरान 8 हाइवा मौके पर पकड़े गए. बताया जा रहा है कि कुछ वाहनों के पास रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके बाद खनिज विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू की. खनिज विभाग की यह कार्रवाई रात करीब 11 बजे शुरू हुई, जो देर रात 2 बजे तक चली. कार्रवाई के दौरान खनिज अमला लगातार मौके पर मौजूद रहा और रेत परिवहन में लगे वाहनों की जांच की गई. अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की इस कार्रवाई से रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली.फिलहाल पकड़े गए वाहनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. विभाग की ओर से अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही जा रही है.
Trending
- ‘वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना होगा’, 15 साल के वंडर किड पर गंभीर के फरमान से बवाल
- Korba Pond Drowning: शाम तक घर नहीं लौटीं 3 बच्चियां, फिर कुछ देर बाद तीनों मिले इस हाल में, देखकर ग्रामीणों की भी फटी रह गई आंखें – राष्ट्रवाणी
- Raipur Prayas School Case: ‘अकेले कैमरे में बैठकर ऐसा काम करता था बच्चा..उनके इस हरकत से डरें थे हॉस्टल के अन्य बच्चे’, प्रयास संस्था ने बताई पूरी कहानी, लगाए गंभीर आरोप – राष्ट्रवाणी
- पहले अमेरिका, फिर जापान, अब भारत में महंगा होगा बैंक लोन; आरबीआई कितनी बढ़ा सकता है ब्याज दरें? – राष्ट्रवाणी
- ‘कच्चे तेल में अभी बड़ी तेजी नहीं आई’, युद्ध और क्रूड पर क्रिस वुड की चेतावनी; क्या $120 डॉलर तक जाएगा भाव? – राष्ट्रवाणी
- ₹2000 करोड़ की अंडा इंडस्ट्री पर संकट, एक्सपोर्टर्स सरकार से क्यों मांग रहे सब्सिडी? – राष्ट्रवाणी
- IPO के बीच सुप्रीम कोर्ट से SEBI और NSE के को-लोकेशन विवाद पर बड़ी मंजूरी, 10 साल बाद मिली राहत! – राष्ट्रवाणी
- दूरदर्शन पर खूब बजता था करिश्मा कपूर का आइकॉनिक गाना, सोनू निगम की आवाज; 26 साल से प्रेमियों को कर रहा ‘बेकरार’ – राष्ट्रवाणी
