राष्ट्रवाणी: संजय मानिकपुरी, सारंगढ़। साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन कराने वाले तीन आरोपियों को दुर्ग से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक बैंक खाते के माध्यम से करीब एक साल में 2.71 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन कराया।

इसके बदले आरोपी कमीशन लेते थे। पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराध की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर करीब 2,000 मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और दुर्ग से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी मोबाइल फोन में APK फाइल डाउनलोड करवाते थे। इसके बाद सर्वर के जरिए बैंक खातों में अवैध ट्रांजेक्शन कराया जाता था। संबंधित बैंक खाते की जांच में देशभर से जुड़ी 56 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वर्ना कार, 5 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पासबुक समेत अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य बैंक खातों, लेन-देन और नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version