राष्ट्रवाणी (राजनांदगांव ब्यूरो): प्रतिनिधि, राजनांदगांव। शराब के नशे में पत्नी और बच्चों से रोज मारपीट करने वाले पिता की हत्या उसके ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने कर दी। पिता की प्रताड़ना से परेशान होकर आरोपी बेटे ने कुत्ते को बांधने वाली लोहे की जंजीर से उसका गला घोंट दिया।
घटना बागनदी थाना क्षेत्र के ग्राम पुजारीटोला की है। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। दीपावली पर नासिक से लौटा था पिता पुलिस के अनुसार, पिता गीतेश उसेंडी दीपावली पर नासिक से राजनांदगांव जिले के ग्राम पुजारीटोला स्थित अपने घर लौटा था।
वह रोज शराब पीकर पत्नी और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। 27 नवंबर की रात करीब 7:30 बजे भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा। उस समय पत्नी और बच्चे चूल्हे के पास आग ताप रहे थे।

