राष्ट्रवाणी: लव रंजन की फिल्म पहला प्यार दूसरी बार (Pehla Pyaar Doosri Baar) का गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपनी आवाज दी। अरिजीत सिंह का गाना हुआ रिलीज।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया पहला प्यार दूसरी बार का गाना हुआ आउट अरिजीत सिंह ने गाया है फ्रेंडशिप एंथम स्कूल के दिनों की याद दिलाता है गाना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लव रंजन की आगामी फिल्म पहला प्यार दूसरी बार (Pehla Pyaar Doosri Baar) एक हल्की-फुल्की रोम-कॉम ड्रामा है जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

रिलीज से पहले फिल्म का सूदिंग गाना रिलीज किया गया है जिसे अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। ‘तेरा यार हूं मैं’ के बाद अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने लव रंजन की फिल्म के लिए फिर से गाना गाया है। इस बार भी गाने में फ्रेंडशिप को दिखाया गया है।

गाने का टाइटल है ‘पुराने दिन’ (Purane Din)। लव रंजन की फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ में ‘तेरा यार हूं मैं’ गाना सुपरहिट हुआ था। यह कल्ट सॉन्ग फ्रेंडशिप एंथम बन गया है।

अब वह फिर से रोचक कोहली और कुमार के साथ फ्रेंडशिप एंथम लेकर आए है। 1 अक्टूबर को मेकर्स ने ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से गाना जारी किया है। ‘पुराने दिन’ गाना स्कूल के दिनों, पहले क्रश, दोस्ती और उन छोटे-छोटे पलों की याद दिलाता है।

इस गीत को बड़ी खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है। अरिजीत सिंह की आवाज में यह गीत और भी खूबसूरत बन गया है। उनकी आवाज वाकई दिल छूती है।

आवाज के अलावा गाने का संगीत और गीत के बोल भी प्यारे हैं। संगीत का जिम्मा रोचक कोहली ने संभाला है, वहीं गीत के बोल कुमार के कलम से सजे हैं। जैसे ही मेकर्स ने यह गाना जारी किया, यूट्यूब पर छा गया।

इस गाने को चंद घंटों में ही 20 लाख से ज्यादा लोगों ने सुन लिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को लूप पर सुन रहे हैं। यह इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का निर्माण लव रंजन ने किया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुज सैनी के निर्देशन में बनी रोम-कॉम ड्रामा में तुषार छिब्बर, सरगुन कौर लूथरा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्या, स्पर्श वालिया और अलीशा चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version