राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): राज्य ब्यूरो, , रायपुर। महादेव सट्टा मामले के मुख्य आरोपित सौरभ चंद्राकर ने विशेष अदालत में तीन आवेदन पेश किए हैं। उसने जेल में हलफनामों पर हस्ताक्षर करने, वकीलों से मुलाकात की अनुमति देने और भविष्य में प्रोडक्शन वारंट या ट्रांजिट रिमांड जारी करने से पहले अपना पक्ष सुनने की मांग की है।
अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का समय देते हुए अगली सुनवाई 27 नवंबर तय की है। सौरभ को दो दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पूछताछ के दौरान ईडी ने उसकी कथित भूमिका, अन्य आरोपितों और गवाहों के बयान तथा वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों पर ध्यान दिया।
एजेंसी के अनुसार, सट्टा नेटवर्क से अपराध की कुल कमाई 94 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर उसकी दोबारा कस्टडी मांगी जा सकती है। सीबीआई इस महीने की शुरुआत में चंद्राकर को ओमान से भारत लेकर आई थी।
जांच एजेंसी के मुताबिक, भिलाई निवासी सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और उनके सहयोगियों ने पैनल तथा शाखा संचालकों का नेटवर्क बनाकर सट्टे का कारोबार चलाया। कोरोना संकट के दौरान लाकडाउन के बाद इस नेटवर्क से हर महीने करीब 450 करोड़ रुपये की कमाई होने का आरोप है। चुनाव में 508 करोड़ रुपए देने का आरोप फर्जी दस्तावेजों के जरिये सैकड़ों बैंक खाते खोलकर रकम का लेन-देन किया जाता था।
पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रभावशाली नेताओं को संरक्षण राशि देने के आरोप भी जांच के दायरे में हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आया था। आरोपित शुभम सोनी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर 2018 के विधानसभा चुनाव के लिए 508 करोड़ रुपये देने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि था।
बघेल ने इस आरोप को खारिज किया था।

