राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): बलरामपुर, (उप्र), 28 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह तुलसीपुर में शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन, पूजन-अर्चन किया। एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मंदिर में आरती की और सुखी, स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने गोशाला का भी दौरा किया और गायों को गुड़-हरा चारा खिलाया। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। योगी शुक्रवार को गोंडा में युवाओं को लैपटॉप प्रदान करने के उपरांत बलरामपुर पहुंचे।
उन्होंने देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रात्रि विश्राम किया। उन्होंने शनिवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद मंदिर में आये श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, संतों आदि से मुलाकात भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो गए। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री के मंदिर में दर्शन-पूजन करने के दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास जी, हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजू दास आदि मौजूद रहे।
Web Title: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन रायपुर के इस अस्पताल में चल रहा था खेल, मां की कोख से निकलते ही बिक रहे थे नवजात? हुआ बड़ा खुलासा तो उड़े सबके होश 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगा पूरा पैसा! छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान अचानक बदले गए इन थानों के प्रभारी, कई पुलिसकर्मी भी इधर से उधर, SP ने जारी किया आदेश अब बिजली बेचकर मालामाल होगी छत्तीसगढ़ की ये पंचायत!
हर साल कमाएगी 18.75 लाख रुपये जंगल में जमीन के नीचे छिपा था करोड़ों का खजाना, देखकर जवान भी रह गए हैरान, 33 सोने के बिस्किट बरामद बलरामपुर में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मां-बेटे की मौत, दो बच्चे घायल दुबई से भारत लाया गया शराब घोटाला मामले का आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने इस वजह से लिया सख्त एक्शन, जानिए पूरा मामला

