राष्ट्रवाणी: भारतीय बासमती चावल कंपनी LT Foods Limited अमेरिकी पैकेज्ड फूड कंपनी MK Foods Holdings का 58 लाख अमेरिकी डॉलर में …और पढ़ें MK फूड्स होल्डिंग्स, इंक. की 100 प्रतिशत इक्विटी खरीदेगी भारत की कंपनी LT Foods ने अमेरिकी कंपनी MK Foods Holdings का अधिग्रहण किया।
यह डील 58 लाख अमेरिकी डॉलर में नकद में हुई। अमेरिकी बाजार में LT Foods के RTE उत्पादों को मजबूती मिलेगी। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत का बासमती दुनिया के कई देशों में पसंद किया जाता है।
अब भारतीय बासमती बेचने वाली कंपनी ने एक बड़ी अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण कर लिया है। बता दें कि बासमती चावल का कारोबार करने वाली कंपनी LT Foods Limited ने अमेरिकी पैकेज्ड फूड कंपनी MK फूड्स होल्डिंग्स, इंक. की 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये अधिग्रहण कंपनी की स्टेप-डाउन मटेरियल सब्सिडियरी LTFA के जरिए किया जा रहा।
कंपनी ने बीते दिनों स्टॉक एक्सचेंज मार्केट BSE और NSE को सूचना देते हुए बताया कि इस मामले में पेपरवर्क पूरा हो गया है, साथ ही स्टॉक परचेज एग्रीमेंट (SPA) पर साइन भी किए जा चुके हैं। बता दें कि LTFA की ये डील कैश-फ्री और डेट-फ्री आधार पर MK की पूरी इक्विटी 58 लाख अमेरिकी डॉलर के एंटरप्राइज वैल्यू पर पूरी की जाएगी।
CNBC आवाज के मुताबिक ये डील बिना किसी कर्ज के पूरी होगी और पेमेंट पूरी तरह कैश में किया जाएगा। कंपनी की ओर से कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। रिपोर्ट की मानें तो अधिग्रहण में 0.01 डॉलर फेस वैल्यू वाले कॉमन स्टॉक के 319,532.28 शेयर खरीदे जाएंगे।
कंपनी ने बयान में कहा कि यह डील उनकी अमेरिकी कंपनी LT Foods America Inc. के जरिए हो रहा है। सारी शर्तों को पूरा करने के बाद इसे तीन महीने के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि “यह अधिग्रहण LT Foods के रेडी-टू-ईट (RTE), रेडी-टू-कुक (RTC) और रेडी-टू-हीट (RTH) प्रोडक्ट्स को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा रणनीतिक कदम है।” बता दें कि MK Foods Holdings अपनी पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Maya Camel Foods LLC के जरिए प्रीमियम भारतीय स्टाइल के पैकेज्ड फूड प्रोडक्ट्स बेचती है।
इनमें लंबे समय तक चलने वाले सॉस, रेडी-टू-ईट करी और राइस प्रोडक्ट्स शामिल हैं। कंपनी का मानना है कि LT Foods के लिए अमेरिका अभी भी रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण ग्रोथ मार्केट है। अब कंपनी का फोकस दोनों कंपनियों की संयुक्त ताकत का इस्तेमाल करके विस्तार करने, डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाने और अलग-अलग कैटेगरी में नए अवसरों को हासिल करने पर है।”

