राष्ट्रवाणी: Keep Water Tank Warm In Winter: सर्दियों की सुबह ठंडे पानी से नहाने का नाम सुनते ही कई लोगों की हालत खराब हो जाती है. खासकर छत पर रखी पानी की टंकी का पानी सुबह के समय इतना ठंडा हो जाता है कि नहाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है. जिन घरों में गीजर नहीं है, उनके लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है. वहीं, रोजाना इमर्शन रॉड चलाने से बिजली का खर्च भी बढ़ सकता है. लेकिन अगर आप बिना बिजली खर्च किए टंकी के पानी को ज्यादा ठंडा होने से बचाना चाहते हैं, तो कुछ आसान जुगाड़ काम आ सकते हैं. इसके लिए न तो कोई महंगा सामान चाहिए और न ही टंकी बदलने की जरूरत है. अगर पानी की टंकी छत या खुले हिस्से में रखी है, तो उसके चारों तरफ मोटी थर्माकोल शीट लगाई जा सकती है. थर्माकोल इंसुलेशन का काम करता है. इससे टंकी के अंदर मौजूद गर्माहट जल्दी बाहर नहीं निकलती और ठंडी हवा का असर भी कम होता है. ठंड के शुरुआती घंटों में इसका फायदा ज्यादा मिल सकता है. यह तरीका सस्ता भी है और लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. घर में बबल रैप पड़ा है तो उसे बेकार समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है. सर्दियों में इसका इस्तेमाल पानी की टंकी को ढकने के लिए किया जा सकता है. बबल रैप में मौजूद हवा की छोटी-छोटी परतें इंसुलेशन का काम करती हैं. टंकी के चारों तरफ इसकी दो या तीन परतें अच्छी तरह लगा दें. इससे ठंडी हवा सीधे टंकी की सतह तक नहीं पहुंच पाएगी और पानी ज्यादा देर तक गुनगुना रह सकता है. छत पर खुली जगह में रखी टंकी पर रात के समय ओस और ठंडी हवा का सीधा असर पड़ता है. इससे पानी जल्दी ठंडा हो सकता है. इससे बचने के लिए टंकी के ऊपर तिरपाल, लकड़ी की शेड या छोटी टिन की छत बनाई जा सकती है. अगर आपके पास ये चीजें नहीं हैं, तो मोटा कपड़ा या पुराने बोरे भी काम आ सकते हैं. इनसे टंकी को ढकने पर ठंडी हवा का सीधा असर कम किया जा सकता है. टंकी को गहरे रंग से पेंट करना भी एक तरीका बताया गया है. काला, गहरा नीला या गहरा भूरा रंग धूप की गर्मी को ज्यादा आसानी से सोखता है. दिनभर धूप में रहने के दौरान टंकी धीरे-धीरे गर्म हो सकती है और इसका असर पानी के तापमान पर भी पड़ सकता है. इस तरीके में बिजली या किसी बाहरी उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती. टंकी पर एक बार पेंट करने के बाद इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है. टंकी को ऐसी जगह रखें जहां धूप ज्यादा मिले अगर छत पर टंकी रखने की जगह बदलना संभव है, तो उसे ऐसी जगह रखना बेहतर हो सकता है जहां दिनभर अच्छी धूप आती हो. धूप की गर्मी टंकी को गर्म करने में मदद करती है. इससे दिन के समय टंकी के पानी का तापमान बढ़ सकता है और सुबह के समय पानी बहुत ज्यादा ठंडा महसूस नहीं होगा. दिनभर धूप मिलने के बाद टंकी में जमा हुई गर्माहट रात की ठंडी हवा के कारण तेजी से कम हो सकती है. इसलिए रात में टंकी को मोटे कपड़े या कंबल से ढकना भी मददगार हो सकता है. कपड़ा या कंबल टंकी को ठंडी हवा से बचाने में मदद करता है और दिन में जमा हुई गर्माहट को जल्दी निकलने से रोक सकता है. यह तरीका काफी आसान है और इसके लिए कोई खास खर्च भी नहीं करना पड़ता. सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह , के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जनता ने किया जोरदार स्वागत – राष्ट्रवाणी
- मारुति की एमडी कैसे बनीं सोनिया गांधी? निशिकांत दुबे ने उठाए सवाल – राष्ट्रवाणी
- सांसद के वादे के बाद भी नहीं खुला अमेठी का कंबल कारखाना, युवाओं की मांग- शुरू हो फैक्ट्री, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- एम्स को टक्कर देते हैं ये सरकारी मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी स्कोर पर मिल जाएगा एडमिशन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- Dadasaheb Phalke 2026: ‘धुरंधर’-‘सैयारा’ का रहा दबदबा, अवॉर्ड्स की लगाई झड़ी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- सूरजकुंड में 27 से 29 नवंबर तक तीन दिवसीय लगेगा मिलेट महोत्सव, 100 से अधिक लगेंगे स्टॉल—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- 1 साल पहले ही ₹50,000 करोड़ के हथियार बेचेगा भारत, ब्रह्मोस की भारी डिमांड – राष्ट्रवाणी
- बानसूर में शोक सभा के दौरान टेंट में लगी आग, दो दर्जन झुलसे, 9 जयपुर रेफर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

